North Korea News: अपने सख्त नियम और चौंकाने वाले फैसलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर उत्तर कोरिया से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल तेज कर दी है. यह तस्वीर किसी मिसाइल परीक्षण की नहीं बल्कि प्योंगयांग के सबसे सुरक्षित और प्रतिबंधित गलियारों से आई है. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन की बेटी, किम जू-ए ने नए साल के पहले दिन अपने माता-पिता के साथ उस राजकीय समाधि पर पहुंची जिसे देश में पवित्र स्थल माना जाता है. नए साल के मौके पर राजकीय समाधि पर उनकी मौजूदगी से दुनिया भर के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. क्या यह इस बात का संकेत है कि उत्तर कोरिया को अपनी पहली महिला तानाशाह मिलने वाली है? आखिर किम जोंग अपनी लाडली को दुनिया के सामने क्यों पेश कर रहे हैं आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में…

सत्ता के गलियारों में हलचल
समाचार एजेंसी KCNA द्वारा जारी की गई तस्वीरों में किम जू-ए अपने पिता किम जोंग-उन और मां री सोल-जू के बीच खड़ी हुई हैं. यह महल उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल-सुंग और पूर्व नेता किम जोंग-इल का विश्राम स्थल है. जानकारों का मानना है कि यहां अपनी बेटी को लाना किम जोंग-उन का एक सोचा-समझा कदम है जिससे दुनिया को यह संदेश दिया जा सके कि चौथी का नेतृत्व तैयार हो रहा है.

क्या जल्द होगा उत्तराधिकार का औपचारिक ऐलान?
सेजोंग इंस्टीट्यूट के जानकारों के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी की आगामी कांग्रेस में जू-ए के नाम पर मुहर लग सकती है. लेकिन दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसियां और कुछ अन्य जानकार सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. उनका मानना है कि अभी जू-ए की उम्र मात्र 13 साल ही है. नियमों के अनुसार वह अभी तक वर्कर्स पार्टी की सदस्य बनने वाली उम्र की भी नहीं हुई हैं.
बता दें कि अभी तक किम जोंग-उन के दूसरे बच्चों की भूमिका तक स्पष्ट नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढे़ंः गृहयुद्ध के मुहाने पर ईरान, प्रदर्शनकारियों के समर्थन में क्यों उतर आए हैं ट्रंप?

स्टेबल फैमिली की इमेज बिल्डिंग
जानकारों के मुताबिक किम जोंग-उन अपनी पत्नी और बेटी को बार-बार बड़े कार्यक्रमों में साथ लाकर एक खास संदेश देना चाहते हैं. पिछले तीन सालों में जू-ए की लोकप्रियता और मीडिया कवरेज काफी ज्यादा बढ़ गई है. हाल ही में उन्होंने अपने पिता के साथ बीजिंग दौरे पर भी पहुंची थी जो उनका पहला सार्वजनिक विदेशी दौरा था. लेकिन बता दें कि उत्तर कोरिया ने अभी तक जू-ए की उम्र या उत्तराधिकार को लेकर कोई बात नहीं की है लेकिन उनकी बढ़ती सक्रियता ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

ये भी पढे़ंः पर्शिया, सीलोन, सियाम… अब किस नाम से जाने जाते हैं दुनिया के 5 गजब देश? बताओ तो जाने