
Nepal Air Incident Video: नेपाल में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया भद्रपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय बुद्ध एयर का एक टर्बोप्रॉप पैसेंजर एयरक्राफ्ट रनवे से फिसल गया. फिसलने की वजह से वो रनवे से फिसलने के बाद प्लेन 200 मीटर दूर नाले के पास जाकर रुका, गनीमत ये रही कि सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित बच गए लेकिन लैंडिंग के कुछ देर बाद ही अफरा-तफरी मच गई.
एयरलाइन ने कही ये बातें
एयरलाइन के मुताबिक प्लेन में सवार सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित बच गए, हालांकि लैंडिंग के कुछ देर बाद ही अफरा-तफरी मच गई, प्लेन में 51 पैसेंजर और चार क्रू मेंबर सवार थे, बता दें कि यह विमान राजधानी काठमांडू से भद्रपुर आया था. हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भेजी जा रही टीम
इसे लेकर अधिकारियों ने कहा कि काठमांडू से भद्रपुर जा रही फ्लाइट नंबर 901, एयरक्राफ्ट 9N-AMF, भद्रपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय रनवे से भटक गई, एयरक्राफ्ट में 51 पैसेंजर सवार थे, सभी पैसेंजर और 4 क्रू सुरक्षित हैं, एयरलाइन ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि काठमांडू से दूसरे एयरक्राफ्ट से एक टेक्निकल और रिलीफ टीम भेजी जा रही है.
Buddha air को last flight दुर्घटना , भगवानको कृपाले सवै सकुशल ! pic.twitter.com/IbkiEiyIxH
— Bipin Sapkota January 2, 2026
नाले के पास रुका विमान
एयरक्राफ्ट रनवे से करीब 200 मीटर आगे निकल गया, एक नाले के पास रुक गया और इस घटना की वजह से प्लेन में थोड़ा नुकसान हुआ है, X पर एक पोस्ट में, नेपाल पुलिस ने कहा कि यह विमान काठमांडू से झापा जिले के भद्रपुर एयरपोर्ट जा रहा था. लैंडिंग प्रोसेस के दौरान एक्सीडेंट हो गया, वहीं नेपाल पुलिस और दूसरे संबंधित अधिकारियों ने सभी पैसेंजर और क्रू को सुरक्षित बचा लिया.
पहले भी आए हैं मामले
नेपाल एविएशन का सेफ्टी रिकॉर्ड अक्सर जांच के दायरे में आता रहा है, जुलाई 2024 में, सौर्या एयरलाइंस का एक बॉम्बार्डियर CRJ200LR काठमांडू से उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया, जिसमें सवार 19 में से 18 की मौत हो गई थी. जनवरी 2023 में, येती एयरलाइंस का एक ATR 72 लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था, जिसमें सभी 68 यात्री और चार क्रू मेंबर मारे गए थे. जांचकर्ताओं को बाद में पता चला कि पायलट ने क्रैश से कुछ पल पहले गलती से इंजन को फेदर कर दिया था, प्रोपेलर ब्लेड को इस तरह से एडजस्ट कर दिया था जिससे थ्रस्ट खत्म हो गया.
