News in Brief

बुलंदशहर: कोरोना महामारी से जंग लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है वैक्सीन. ऐसे में देश को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन की जरूरत तो है ही, साथ ही इसके उत्पादन में स्पीड लाने की आवश्यक्ता है. ऐसे में राहत की खबर यह है कि अब बुलंदशहर में भी कोरोना वैक्सीनेशन तैयार की जाएदी. यहां के बीबकोल कोवैक्सीन (Covaxin) बनाने के अनुमति मिल गई है. 

कोरोना में असरदार साबित हुआ Yogi Model, 12 दिन में कम हुए 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस 

3 और कंपनियों को मिली वैक्सीन बनाने के अनुमति
Central Drugs Standard Control Orgnization ने देश की 3 और कंपनियों कोवैक्सीन तैयार करने की परमीशन दे दी है. इनमें से एक कंपनी है बीबकोल, जो बुलंदशहर में स्थित है. यह कंपनी कोविड-19 से जंग जीतने में एक अहम भूमिका निभाएगी. 

अब गंभीर मरीजों को घर से अस्पताल जाने में नहीं होगी दिक्कत, पुलिस ने शुरू की ऑटो एंबुलेंस

हर महीने तैयार करेंगी 1.5 करोड़ डोज
बताया जा रहा है कि यह कंपनी हर महीने करीब कोवैक्सीन की 1.5 करोड़ डोज़ तैयार करके भारत सरकार को देगी. इसका उत्पादन अक्टूबर तक शुरू हो जाएगा. बीबकोल कंपनी की टेक्निकल टीम कोवैक्सीन तैयार करने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में लग गई है. 

योगी सरकार सख्त: आदेश का उल्लंघन कर Online क्लास चलाने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

पोलियो वैक्सीन बनाने में भी बीबकोल ने की थी मदद
देश में पोलियो की वैक्सीन बनाने में भी बीबकोल की अहम भूमिका है. बीबकोल का पूरा नाम है – Bharat Immunologicals and Biologicals Corporation Limited. यह कंपनी बुलंदशहर के चौला गांव में स्थित है. 

राहत! गोरखपुर में कम हुई ऑक्सीजन की डिमांड, कल फैक्ट्रियों में आधे से भी कम पहुंचे लोग

कंपनी के कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों बीबकोल में बड़े स्तर के कई अधिकारी कोविड पॉज़िटिव हो चुके हैं. इस बीच फिलहाल बाहरी किसी भी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है. अब स्टाफ के लिए भी कोरोना रिपोर्ट दिखाना जरूरी है. बीते दिनों मेघालय निवासी बीबकोल के उप महाप्रबंधक एम लॉसन की कोरोना के चलते मौत हो गई थी.

WATCH LIVE TV