

बाराबंकी: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी एंबुलेंस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. बाराबंकी में फर्जी तरीके से एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में फरार बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के एक और सदस्य शोएब उर्फ मुजाहिद को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस अब इस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे केस में बाकी फरार आरोपियों की शिनाख्त हो सके और केस से जुड़े बाकी तथ्य भी सामने आ सकें.
लखनऊ और वाराणसी में एक दिन के लिए टीकाकरण बंद, गुरुवार से मेगा वैक्सीनेशन की शुरुआत
मुजाहिद, मुख्तार का काम-काज भी देखता था
शोएब उर्फ मुजाहिद मिर्जा जलालपुर कस्बा खास, थाना घोसी जिला मऊ का निवासी है. मुजाहिद की गिरफ्तारी करने वाली टीम में शहर कोतवाल पंकज सिंह, इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, मार्कण्डेय सिंह, अरुण सरोज समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे. पकड़ा गया शोएब उर्फ मुजाहिद मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस का बाराबंकी में फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में आरोपी है. आरोपी मुजाहिद मुख्तार का काफी करीबी होने के साथ उसका काफी काम-काज भी देखता था. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
एंबुलेंस मामले अब तक कुल 6 लोग गिरफ्तार
आपको बता दें कि इसी मामले में मुख्तार अंसारी के एंबुलेंस ड्राइवर और 25 हजार के ईनामी सलीम को भी एसटीएफ ने मंगलवार की रात लखनऊ से गिरफ्तार किया था. सलीम गाजीपुर जिले का निवासी है. एंबुलेंस मामले अब तक कुल 6 लोग पकड़े जा चुके हैं.
भूखे कोबरा को 10 अंडे चुराकर खाना पड़ा महंगा, मुंह से उगलने की आ गई नौबत, देखिए वीडियो
बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी भी जल्द-एसपी, बाराबंकी
इस मामले में बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि इस केस में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं. इसी क्रम में शोएब उर्फ मुजाहिद और सलीम की गिरफ्तारी हुई है. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और पुलिस ने इन दोनों पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था. एसपी ने बताया कि इस केस में पहले डा. अल्का राय, राजनाथ यादव, आनंद यादव और शेषनाथ को गिरफ्तार किया जा चुका है और ये सभी जेल में हैं. अब इन दोनों पकड़े गये आरोपियों को भी जेल भेजा जा रहा है. साथ ही केस में बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी भी जल्द ही की जाएगी.
रोड पर फेंके गए लड्डू, पुजारियों और महंत के बीच टकराव के बाद आधे घंटे तक बंद रहा हनुमानगढ़ी मंदिर
भारत का गलत नक्शा दिखाने पर फंसा ट्विटर, MD मनीष माहेश्वरी के खिलाफ बुलंदशहर में केस दर्ज
WATCH LIVE TV

