News in Brief

Ayush Badoni: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को जीत तो मिली, लेकिन स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए और सोमवार को ये खबर आई कि वो बाकी बचे दोनों मैचों से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में दिल्ली के आयुष बदोनी को शामिल किया गया है. चयनकर्ताओं  के इस फैसले से फैंस हैरान हैं. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी इसपर रिएक्शन देते हुए कहा कि अगर रियान पराग फिट हैं तो सुंदर की जगह उनका चयन होना चाहिए था. 

फैंस की मानें तो टीम इंडिया में आयुष बदोनी की एंट्री की बड़ी वजह टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर हैं. जब गंभीर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की भूमिका में थे तब आयुष बदोनी ने आईपीएल डेब्यू किया था. अपने पहले मुकाबले में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीमती पारी खेली थी. तब मैच के बाद गंभीर ने बदोनी पर धमाकेदार बयान दिया था.

गौतम गंभीर ने IPL में दिया था मौका

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि गौतम गंभीर दिल्ली के युवा खिलाड़ी आयुष बदोनी की काबिलियत के बारे में जीतना जानते हैं, उतना कोई नहीं जनता होगा. वो मेंटॉर के रूप में बदोनी के साथ काम कर चुके हैं. बदोनी आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) में शामिल हुए थे और तब से वे उसी टीम के लिए खेल रहे हैं.

गौतम गंभीर ने आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले ही मैच में आयुष बदोनी को मौका दिया, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते थे. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 41 गेंदों में 54 रन बनाए. 131.71 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए बदोनी ने अपनी पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए.

‘एक मैच से कोई सुपरस्टार नहीं बनता’

बदोनी की शानदार पारी पर प्रतिक्रिया देते हुए गंभीर ने स्पष्ट जवाब दिया कि एक पारी किसी को सुपरस्टार नहीं बना देती. उन्होंने कहा, “उनके बारे में अभी ज्यादा बात करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि एक पारी से कोई सुपरस्टार नहीं बन जाता. हां, उनमें प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है और इसीलिए वो इस ड्रेसिंग रूम में हैं. हमने उनकी प्रतिभा को पहचाना है. हम उन्हें लंबे समय से देख रहे हैं क्योंकि वो दिल्ली से आए हैं. उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है संतुलित रहना और हमारे लिए भी उन्हें संतुलित रखना.

2025 में आयुष बदोनी को भारतीय ए क्रिकेट टीम में जगह मिली थी. टीम इंडिया मन एंट्री से पहले वो विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेल रहे थे. 26 साल के आयुष बडोनी दाएं हाथ के क्रिकेटर हैं, जो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के साथ गेंद से विकेट भी निकालते हैं. वह अपनी ऑफ स्पिन से कई बल्लेबाजों को फंसा चुके हैं. आयुष दिल्ली क्रिकेट के दिवंगत कोच तारक सिन्हा के शिष्य हैं. वही तारक सिन्हा, जिन्होंने शिखर धवन, अंजुम चोपड़ा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को कोचिंग दी थी.

ये भी पढ़ें: देखा क्या मस्त मारा… रोहित शर्मा के झन्नाटेदार छक्के पर फिदा हुए जय शाह, फिर अगरकर ने जो किया VIRAL है