Sissu Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति जिले में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिसू कुछ दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद होने जा रहा है. इसको लेकर ग्राम पंचायत सीसू की ओर से फैसला लिया गया है, जिसमें बताया गया है कि 20 जनवरी 2026 -28 फरवरी 2026 तक इस इलाके में सभी टूरिस्ट प्लेस बंद रहेंगे. यहां न तो कोई पर्यटक एंट्री लेगा और न ही किसी तरह के शोर-शराबे वाली एक्टिविटी को परमिशन दी जाएगी. सवाल ये है कि आखिर यह फैसला क्यों लिया गया है?
क्यों बंद हुआ पर्यटन?
पंचायत के मुताबिक सिसू में इस अवधि के दौरान देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना, पारंपरिक अनुष्ठान और तपस्या की जाती है. इस पूरी अवधि में वातावरण को शांत रखना परंपरा का हिस्सा माना जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने 20 जनवरी 2026 -28 फरवरी 2026 तक सीसू में पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है. इसको लेकर ग्राम पंचायत सीसू की ओर से SDM केलांग और SP लाहौल-स्पीति को ज्ञापन भी सौंपा गया है. पंचायत की मांग है कि इस अवधि में सीसू मैदान और आसपास के इलाकों की तरफ की भी तरह के वाहनों की आवाजाही न हो क्योंकि पर्यटकों की भीड़ से अशांति होती है, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा आती है.
ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष में फेल हुआ ISRO का PSLV C62 मिशन, अब कौन उठाएगा 16 सेटेलाइट के नुकसान का खर्च?
क्यों लोकप्रिय है सिसू?
बता दें कि सिसू जिला लाहौल-स्पीति के सबसे फेमस टूरिस्ट में से एक है. यहां आने वाले पर्यटक बर्फीले नजारे, सीसू झील और आइस स्केटिंग, स्नोबॉल और स्नो स्कूटर जैसे कई विटर एक्टिविटी का मजा लेते हैं. इन दिनों टेंपरेचर के माइनस तक पहुंचने के कारण सिसू झील पूरी तरह से जम गई है. ऐसे में यहां कोई एक्टिविटी नहीं हो रही है. सिसू अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से केवल 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. ऐसे में यहां पर लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. भले ही सिसू में पर्यटन गतिविधि बंद है, लेकिन अटल टनल से केलांग, उदयपुर और कोकसर की तरफ वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें- ‘ मैं मुंबई आऊंगा, पैर काटकर दिखाओ…,’ राज ठाकरे के रसमलाई वाले बयान पर भड़के अन्नामलाई, MNS चीफ को दे डाली बड़ी चुनौती
स्थानीय लोगों ने दिया समर्थन
पंचायत के इस फैसले पर प्रशासन ने भी सहयोग देने का भरोसा जताया है ताकि बिना किसी परेशानी के देवी-देवताओं की पूजा-तपस्या पूरी हो सके. स्थानीय लोगों के मुताबिक जनवरी के महीने में लाहौल घाटी में हालडा, लोसर और पूना समेत कई धार्मिक उत्सवों का आयोजन होता है. इद दौरान लोग अपनी इच्छा से ही यहां शांति बनाए रखते हैं और किसी भी तरह का शोर-शराबा नहीं करते हैं. लोगों का कहना है कि पर्यटन महत्वपूर्ण हैं, लेकिन धार्मिक आस्थाएं और परंपराएं उससे अधिक जरूरी हैं. इससे स्थानीय संस्कृति का भी संरक्षण होता है.
