
Donald Trump Epstein flight: मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर न्याय विभाग की बेवसाइट पर नए दस्तावेज अपलोड किए गए हैं, जिसमें ट्रंप का नाम उन 8 यात्राओं में शामिल हैं, जो उन्होंने जेफरी एपस्टीन के पर्सनल जहाज से की हैं. ट्रंप की इन यात्राओं के बारे में पूरी जानकारी 7 जनवरी 2020 के एक इंटरनल ईमेल से सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप की ये यात्राएं न्याय विभाग की पिछली रिपोर्ट्स के से कहीं ज्यादा है.
ईमेल में क्या लिखा ?
ईमेल के बारे में बताया गया कि ये रि एपस्टीन फ्लाइट रिकॉर्ड नाम के वाली सीरीज का हिस्सा है. हालांकि, इसमें ईमेल भेजने वाले और प्राप्तकर्ता के नाम छुपा दिए गए थे. इतना ही नहीं इस पर न्यूयॉर्क में दक्षिणी जिले के एक सहायक अमेरिकी अटॉर्नी जनरल के साइन भी थे, उनका भी नाम छुपा दिया गया था. ईमेल में ट्रंप का नाम 1993 से 1996 के बीच 8 उड़ानों में यात्री के तौर पर मौजूद है और इनमें से 4 ऐसी यात्राएं हैं जिसमें मैक्सवेल भी मौजूद थी. इसमें यह भी बताया गया है कि ट्रंप ने दूसरे लोगों के साथ भी यात्राएं की हैं, जिसमें मार्ला मैपल्स और ट्रंप के बेटी टिफनी और बेटा एरिक भी शामिल है.
न्याय विभाग ने बताया झूठा
ईमेल में कुछ खास उड़ानों का भी जिक्र किया गया था.1993 की एक उड़ान के दौरान ट्रंप और एपस्टीन ही यात्री थे तो वहीं दूसरी यात्रा में एप्सटीन, ट्रंप और तीसरा 20 वर्षीय व्यक्ति मौजूद था, जिसका नाम हटा दिया गया था. इस मेल में अगली दो यात्राओं का भी जिक्र हैं, जिसमें सवार दो महिलाओं को लेकर मैक्सवेल के मामले में गवाह होने का अनुमान है.घिसलेन मैक्सवेल को 2022 में नाबालिगों को अवैध यौन कृत्यों में शामिल होने के लिए यात्रा करने के लिए उकसाने की साजिश रचने एक नाबालिग की यौन तस्करी के अपराध में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद अब हाल ही में जारी की गई फाइलों पर न्याय विभाग ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जारी किए गए दावों को झूठे हैं. ये दस्तावेज 2020 के अमेरिका चुनाव से पहले एफबीआई को सौंपे गए थे.
यह भी पढ़ें: ट्रंप की कैरिबियन में दबंगई पर रूस का करारा जवाब! वेनेजुएला का ‘बड़ा भाई’ बनकर खड़ा हुआ मॉस्को, अमेरिका की धज्जियां उड़ाने की तैयारी?
