News in Brief

IND W vs SL W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में चैंपियन बनने के बाद हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया इन दिनों टी20 सीरीज में श्रीलंका को टक्कर दे रही है. दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है. जीत की हीरो शेफाली वर्मा रहीं जिन्होंने स्मृति मंधाना का वो रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है जिसे बनाने में उन्हें 12 साल लगे थे, लेकिन शेफाली वर्मा ने महज 6 साल में ये कमाल कर दिखाया है.

टीम इंडिया ने जीता टॉस

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टीम इंडिया की तरफ से श्री चरणी और वैश्नवी शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की और 2-2 विकेट हासिल किए. 1-1 विकेट स्नेह राणा और क्रांति गौड़ के खाते भी आया. श्रीलंका की टीम हर्षिता समरविक्रमा (33) और हसीनी परेरा (22) की पारियों के बदौलत बोर्ड पर 128 रन टांगने में कामयाब हुई. 

Add Zee News as a Preferred Source

शेफाली ने खेली धांसू पारी

शेफाली वर्मा के लिए श्रीलंका को धोना बाएं हाथ का खेल नजर आया. 14 के स्कोर पर स्मृति मंधाना का विकेट गिरा और श्रीलंकाई टीम में जश्न का माहौल था. लेकिन शेफाली वर्मा ने बल्ले से धमाल मचा दिया. उन्होंने महज 34 गेंद में 11 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 69 रन की पारी खेली. इसके अलावा जेमिमा ने 26 जबकि हरमनप्रीत कौर ने 10 रन बनाकर जीत में योगदान दिया. भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीता. 

ये भी पढे़ं.. केन विलियम्सन ड्रॉप… भारत सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की ODI, T20I टीम का ऐलान, नामी प्लेयर्स गायब

शेफाली ने तोड़ा स्मृति का रिकॉर्ड 

शेफाली वर्मा ने 6 साल पहले टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था और अभी तक 91 टी20 मैच खेले हैं. इतने में उन्होंने 8 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है. वहीं, स्मृति मंधाना ने 7 बार अवॉर्ड जीता था और 2013 में डेब्यू किया था. मंधाना ने अभी तक 154 टी20 मैच खेल लिए हैं. इस मामले में टॉप पर मिताली राज हैं जिनके पास 12 बार इस खिताब को जीतने का रिकॉर्ड है. हरमनप्रीत कौर ने 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है.