News in Brief

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में इंग्लैंड बुरी तरह से पीछे हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा सीरीज में इंग्लिश टीम से 3-0 से आगे चल रही है. सीरीज की शुरुआत में इंग्लैंड ने जितने बड़े-बड़े दावे किए थे सब पूरी तरह से फीके नजर आए.  इसी बीच इंग्लैंड के मैनेजमेंट के लिए एक और बुरी खबर सामने आ ही है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जौफ्रा आर्चर मांसपेशियों के खिचाव की वजह से एशेज के बचे हुए 2 मैचों से बाहर हो चुके हैं. अभी इंग्लैंड की टीम उनके ओपनर बेन डकेट के आरोप से उभरी भी नहीं थी कि आर्चर के चोटिल होने की खबर आ गई. इंग्लैडं पुरी तरह से बैकफुट पर है और बाकी बचे हुए मैचों में अब वह अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड क्लीन स्वीप होने से बचती है या नहीं. 

चोट से जूझ रहे आर्चर
गौरतलब है कि जौफ्रा आर्चर पिछले काफी समय से कई शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं.  उनकी उम्र 30साल है और पीठ की कोहनी से लेकर स्ट्रेस फ्रैक्चर जैसी कई फिटनेस से जुड़ी कई समस्याओं ने आर्चर को परेशान कर के रख दिया है. भारत और इंग्लैंड के बीच इसी साल हुई टेस्ट सीरीज में आर्चर ने लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी और वह लगातार शानदार परफॉरमेंस दे रहे थे. ऐसे में उनका अचानक से चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है.

26 से चौथा टेस्ट
सीरीज का चौथा बॉक्सिंग डे मैच 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. वहीं, आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 4 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा.  ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में अपना वर्चस्व पूरी तरह से कायम  कर रखा है. वह फिलहाल 3-0 से आगे चल रहे हैं. जिस तरीके का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया कर रही है ये कहना गलत नहीं कि वह बाकी के बचे 2 मैच भी जीत सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

आर्चर की जगह एकटिंसन
इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान भी किया और आर्चर की जगह टीम में गस एकटिंसन को शामिल किया गया है. वहीं, ओली पोप की जगह जैकेब बेथेल को टीम में लिया गया है.  आर्चर ने अभी तक सीरीज के दौरान 80 ओवर फेंके हैं,जिसमें उन्होंने 27.89 की औसत से 9 विकेट लिए साथ ही उन्होंने एडिलेड में खेले गए तीसरे मैच में 51 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. उनका बाहर होना सीरीज से इंग्लैंड के लिए एक बड़े झटका है.

ये भी पढ़ें: बिहार ने बनाया 576 रन का पहाड़, उड़ाए 38 छक्के और 49 चौके, वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी