News in Brief

De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को मेकर्स ने 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी वाहवाही वसूली थी. ‘दे दे प्यार दे 2’ साल 2019 में आई फिल्म का सीक्वल है, जिसे दर्शकों की ओर से नार्मल रिव्यू मिले है. हालांकि अगर आप भी सिनेमाघरों में किसी वजह से ‘दे दे प्यार दे 2’ फिल्म को नहीं देख पाए तो अब आप इसे घर बैठे जल्द ही ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. 

ओटीटी पर स्ट्रीम होने को तैयार फिल्म 
दरअसल, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ओटीटी पर जल्द ही स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इसकी ओटीटी रिलीज की डेट सामने आ गई है. रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 9 जनवरी को दस्तक देने वाली है. इसे 9 जनवरी यानी शुक्रवार को लोग घर बैठे आराम से देख सकते है. 

इस दिन नेटफ्लिक्स पर आ रही फिल्म 
‘दे दे प्यार दे 2’ फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब आप इसे ओटीटी पर अपने पार्टनर के साथ आराम से घर बैठे देख पाएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया था. साल 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल दे दे प्यार दे 2 अपने पहले पार्ट की तुलना में लोगों को ज्यादा इम्प्रेस करने में सफल नहीं रही. अब लोगों को फिल्म देखने के लिए बेसब्री से 9 जनवरी का इंतजार है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बॉक्स ऑफिस पर इतना किया था कलेक्शन 
साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी और इशिता दत्ता जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 74.21 करोड़ का कलेक्शन किया और दुनियाभर में 111 करोड़ रुपये की कमाई की थी. बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दे दे प्यार दे 2’ का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपये है.