Bharti Singh Back Home With Baby: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने दूसरे बेबी को लेकर घर आ गए हैं. भारती का वॉटर बैग लीक होने की वजह से इमरजेंसी में 19 दिसंबर की सुबह अस्पताल में भर्ती हुई थीं. जिसके कुछ देर बाद भारती दूसरे बेबी बॉय की मां बनीं. डिलीवरी के 5 दिन बाद भारती और हर्ष अपने न्यू बॉर्न बेबी को लेकर अस्पताल से घर वापस आ गए हैं. अस्पताल से घर लौटते हुए भारती और हर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
काजू को लेकर घर पहुंचे भारती-हर्ष
भारती सिंह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. सामने आए वीडियो में भारती गोला का हाथ पकड़े हुए हैं जबकि हर्ष न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए नजर आए. दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और कार में बैठकर अस्पताल से घर की तरफ रवाना हो गए. हालांकि इस दौरान भारती और हर्ष ने अपने बेटे काजू की झलक पैप्स को नहीं दिखाई.
भारती बोलीं- काजू पक चुका है
भारती और हर्ष ने इस दौरान पपाराजी से बात की. भारती ने सभी के सामने हाथ जोड़े. पपाराजी ने पूछा काजू कैसा है. जवाब में हर्ष ने कहा बहुत बढ़िया है. वहीं, दूसरी तरफ भारती ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब काजू पक चुका है. साथ ही कॉमेडिन ने कहा- ‘थैंक यू सभी को. इतनी सारी दुआओं के लिए शुक्रिया. काजू बहुत अच्छे से हो गया है. अब हम उसको घर लेकर जा रहे हैं.’
‘1 बीवी से 2 ही बच्चे’, दूसरे बेबी की डिलीवरी के बाद फैमिली प्लानिंग पर बोले हर्ष लिंबाचिया, कहा- ‘भारती सिंह इस वक्त बहुत दर्द….’
जल्द होगा बेटे के चेहरे का दीदार
मीडिया से बात करते हुए भारती और हर्ष ने कहा कि जल्द ही आप सभी लोगों को काजू का चेहरा दिखाएंगे. आपको बता दें, भारती और हर्ष अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस से कनेक्टेड रहते हैं. आए दिन ये दोनों अपने ब्लॉग में हर छोटी से छोटी जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हैं. यहां तक कि भारती और हर्ष ने इमरजेंसी में अस्पताल जाने का वीडियो भी शूट किया था और उसे अपलोड किया था.
