
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) काफी कम उम्र में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं. बाबर की तुलना लगातार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली से की जाती है. हाल ही में बाबर अपनी कजिन बहन से शादी करने के फैसले के चलते खबरों में थे. अब उन्होंने अपनी एक किताब लांच करने का फैसला किया है.
अपनी किताब लांच करेंगे बाबर
26 साल के इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने सफर के बारे में दुनिया को बताने के लिए अब अपनी ही एक किताब लांच करने का फैसला किया है. 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत करने वाले बाबर ने अबतक अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर लिया है. बाबर (Babar Azam) ने अपने सफर में अबतक जितनी भी कठिनाइयों का सामना किया है उसके बारे में वो अपनी किताब में पुरी दुनिया को बताने वाले हैं. ये किताब जल्द ही लांच होगी और इसका नाम ‘बाबर की कहानी’ है. उन्होंने अपनी किताब का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
Meri kahani, stay tuned! #BabarKiKahani pic.twitter.com/g3QapD3TJ8
— Babar Azam (@babarazam258) June 4, 2021
अपनी ही कजिन बहन से शादी करेंगे बाबर
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और उनकी चचेरी बहन के परिवारों के बीच इस कपल की शादी की बात पर सहमति बनी है. दोनों की शादी अगले साल होगी. सूत्रों से पता चला है कि बाबर अपने चाचा की बेटी से शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं. बता दें कि बाबर पर यौन शोषण के आरोप भी लग चुके हैं. एक महिला ने उनके ऊपर आरोप लगाते हुए कहा था कि बाबर ने उनका यौन शोषण किया है और उन्हें धमकियां भी दीं. महिला ने कहा था बाबर ने उनसे शादी के झूठे वादे किए थे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हैं बाबर आजम
बाबर (Babar Azam) को हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनाया गया था. वे पहले से ही टीम के वनडे और टी-20 कप्तान हैं. उन्होंने अब तक 33 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 42.53 की औसत से 2169 रन बनाए हैं. वहीं, 80 वनडे मैचों में उन्होंने 56.84 की औसत से 3808 रन बनाए. बाबर ने 54 टी-20 मैच में 47.33 की औसत से 2035 रन बनाए हैं.
