News in Brief

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के 1,20,529 नए मामले आने के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,86,94,879 हो गई है. वहीं 3,380 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,44,082 हो गई है. इसी तरह 1,97,894 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,67,95,549 हुई. देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों यानी एक्टिव केस की बात करें तो फिलहाल ये आंकड़ा 15,55,248 के निशान पर रुका है.

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health  Ministry) के अधिकारी लव कुमार के मुताबिक 28 मई से लगातार नए सामने आने वाले कोरोना केस दो लाख से कम हुए हैं. वहीं रोजाना औसतन 100 से ज्यादा नए मामले सामने आने वाले जिलों में भी लगातार कमी आ रही है. 

देश का कोरोना बुलेटिन

रोजाना औसतन 100 से ज्यादा नए मामले सामने आने वाले जिलों में लगातार कमी आई है. इसी तरह देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,50,080 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,78,60,317 हो गया है.

ये भी पढे़ं- Third Wave के खतरे के बीच आई अच्छी खबर: बच्चों को जल्द मिल सकती है Corona Vaccine, सरकार ने दिए संकेत

58 दिन में सबसे कम केस 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है लेकिन कोविड महामारी से मरने वालों के आंकड़े में उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले 24 घंटों में करीब 1.20 लाख नए कोरोना केस (New Corona Case) सामने आए. यानी बीते 24 घंटों के दौरान जो नए मरीज मिले वो कुल 58 दिनों के बाद यानी करीब दो महीने में अब तक एक दिन में सबसे कम नए केस हैं.

रिकवरी रेट 93% से ऊपर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के मामले प्रतिदिन घटते जा रहे हैं. राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण की दैनिक दर करीब 6 प्रतिशत है, जबकि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर (Recovery Rate) भी 93 प्रतिशत से ऊपर है.

ये भी पढे़ं- Coronavirus: दुनिया की टॉप वैक्सीन की क्या है खासियत, एक दूसरे से कितनी हैं अलग?

LIVE TV