Iran Protest: ईरान में खामेनेई की सत्ता के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसको लेकर अबतक 3000 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. ईरानी सुरक्षा बलों की ओर से प्रदर्शन कर रहे कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. इनमें से कई प्रदर्शनकारियों के साथ यौन उत्पीड़न की खबर भी सामने आई है. बताया जा रहा है कि इनमें एक 16 साल की किशोरी भी शामिल है.
प्रदर्शनकारी के साथ दुर्व्यवहार
‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट ने KHRN के हवाले से बताया कि पश्चिमी शहर करमानशाह में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें से एक 16 साल की किशोरी भी शामिल है. किशोरी ने कुर्दिस्तान ह्यूमन राइट्स नेटवर्क (KHRN) को जानकारी देते हुए बताया कि दंगा पुलिस कर्मियों ने हिरासत के दौरान उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया. उसने बताया कि ट्रांसफर के समय सुरक्षा बलों ने उनके शरीर को लाठियों से छुआ. उन्होंने कपड़ों के ऊपर से लाठी से उनके प्राइवेट पार्ट को दबाया.
ये भी पढ़ें- इरफान सुल्तानी पर खाया रहम तो इस रेसलर को दी खूंखार मौत, कौन हैं नाविद अफकारी, जिसे प्रदर्शन करने के लिए ईरान सरकार ने चढ़ाया सूली
यौन उत्पीड़न कर रहे सुरक्षाबल
बता दें कि ईरान में दिसंबर 2025 के अंत से हो रहे विरोध प्रदर्शन में अबतक 20,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. इसको लेकर कई संगठनों ने गहरी चिंता जताई है. वहीं साल 2022 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी हिरासत में लिए गए कई लोगों ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों की ओर से फिजिकल असॉल्ट, रेप और प्रताड़ना की घटना की जानकारी दी. इसको लेकर ‘द गार्जियन’ से बातचीत में एक पीड़िता ने बताया कि पूछताछ करने वालों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न करने से पहले उसकी आंखों पर पट्टी बांध दिया था.
ये भी पढ़ें- DNA: पेंटागन में अचानक क्यों बढ़ी पिज्जा की डिमांड? ईरान से क्या है बड़ा कनेक्शन
ईरान में विरोध प्रदर्शन
ईरान में मौजूदा विरोध प्रदर्शन की शुरुआत से अबतक 3,766 लोग मारे जा चुके हैं. अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान समय में कम से कम 8949 मौतों की जांच की जा रही है. नॉर्वे के कुर्द ह्यूमन राइट्स ग्रुप हेंगाव ने बताया कि 10 जनवरी 2026 को नॉर्थ-वेस्ट ईरान में सैनिकों की ओर से प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में लंगरुद की रहने वाली गर्भवती महिला शोले सोतोदेह की गर्भ में पल रहे बच्चे समेत मौत हो गई.
