World News: जब भी कोई कंपनी बड़ी डील करती है तो उसका प्रॉफिट केवल इन्वेस्टर्स और प्रमोटर्स तक ही सीमित रहता है, हालांकि अमेरिका में इसका अलग ही मामला देखने को मिला है, यहां के लुइसियाना से आई एक खबर ने लोगों के चेहरों पर बड़ी मुस्कान ला दी है. दरअसल फैमिली बिजनेस फाइबरबॉन्ड के CEO ग्राहम वॉकर ने एक बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने अपने कर्मचारियों के साथ प्रॉफिट बांटने का फैसला लिया. 

 कंपनी बेचकर कर्मचारियों को देंगे पैसे 

ग्राहम ने अपनी कंपनी को बेचने के बाद मिलने वाली रकम का 15 प्रतिशत हिस्सा अपने 540 फुल टाइम कर्मचारियों के साथ बांटने का फैसला किया है. यह रकम तकरीबन 240 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय रुपये में लगभग 21.55 बिलियन रुपये के बराबर है. ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइबरबॉन्ड का अमेरिकी दिग्गज कंपनी ‘ईटन’ ने अधिग्रहण कर लिया है. इस दौरान CEO ग्राहम ने कंपनी से एक शर्त रखी. 

ये भी पढ़ें- वेस्ट बैंक में नफरत का खौफनाक चेहरा.. नमाज पढ़ते फिलिस्तीनी पर इजरायली सैनिक ने चढ़ाई गाड़ी, वीडियो देख कांप जाएगी रूह  

Add Zee News as a Preferred Source

 

कर्मचारियों को बनाया जाएगा शेयरहोल्डर 

शर्त के मुताबिक कंपनी के कर्मचारियों को बिक्री से प्राप्त राशि में शेयरहोल्डर्स बनाया जाएगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस डील में सभी कर्मचारियों को शेयरहोल्डर बनाया गया, यहां तक ​​कि उन लोगों को भी जिनके पास पहले कंपनी के कोई शेयर नहीं थे. इसके लिए जून 2025 से बोनस का पेमेंट शुरू हुआ. बता दें कि कंपनी की ओर से हर कर्मचारियों को लगभग 3.7 करोड़ रुपये का बोनस मिलेगा. इस अमाउंट को एकसाथ न बांटकर 5 सालों के अंदर बांटा जाएगा.  

ये भी पढ़ें- जुम्मे की नमाज पर तेज धमाके से गूंजा सीरीया, मस्जिद के अंदर फटा बम; 8 की मौत और 18 घायल 

 

CEO का बयान

मामले को लेकर कंपनी के CEO ग्राहम वॉकर ने कहा कि वफादारी से जुड़ा यह फैसला उन कर्मचारियों के सम्मान में लिया गया है, जिन्होंने कठिन समय में भी कंपनी का साथ दिया. कई कर्मचारियों को शुरू में यह बात अविश्वसनीय लगी, हालांकि अब ग्राहम के इस फैसले पर हर कोई चर्चा कर रहा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे क्रिसमस की अब तक की सबसे सकारात्मक खबरों में से एक बता रहे हैं.