
Ashes Series Australia vs England: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के पहले दिन 20 विकेट गिरने से काफी नाराज हैं. उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की जमकर आलोचना की है. पीटरसन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को भी वैसी ही आलोचना झेलनी चाहिए जैसी भारत को अक्सर झेलनी पड़ती है. शुक्रवार (26 दिसंबर) को मेलबर्न एशेज टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों के लिए अच्छी पिच पर मैच हावी रहा.
पीटरसन ने क्या लिखा?
अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पीटरसन ने पिच से जुड़े विवादों को कैसे देखा जाता है. इस पर साफ तौर पर दोहरे मापदंड पर सवाल उठाया और कहा कि ऑस्ट्रेलिया को सजा का सामना करना चाहिए. पीटरसन ने लिखा, ”टेस्ट के पहले दिन जब विकेट तेजी से गिरते हैं तो इंडिया को हमेशा झटका लगता है और इसलिए मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया पर भी वैसी ही नजर रहेगी. जो सही है वो सही है.”
ये भी पढ़ें: 2022 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में क्यों हारी थी टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के खुलासे से मची सनसनी
एक दिन में 20 विकेट से मची सनसनी
मेलबर्न में पहले दिन तेजी से विकेट गिरे. ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली इनिंग में सिर्फ 152 रन पर आउट हो गई, जिसमें जोश टंग ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइन अप टिक नहीं पाई. कोई भी बैटर 40 रन से ज्यादा नहीं बना पाया. ऑलराउंडर माइकल नेसर 35 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. इंग्लैंड का प्रदर्शन भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा. नेसर, मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड की मिलकर की गई बॉलिंग के बावजूद मेहमान टीम सिर्फ 29.5 ओवर में 110 रन पर आउट हो गए. हैरी ब्रूक ने 34 गेंदों पर तेज 41 रन बनाकर टॉप स्कोर किया, लेकिन इंग्लैंड पहली इनिंग में बढ़त नहीं बना पाया. इससे पता चलता है कि दोनों टीमों के लिए बैटिंग कंडीशन कितनी मुश्किल थीं.
ये भी पढ़ें: रेणुका सिंह-शेफाली वर्मा ने ढहा दी लंका… भारत की ‘प्रचंड’ जीत, टी20 सीरीज पर किया कब्जा
भारत-साउथ अफ्रीका मैच की आई याद
पीटरसन की यह बात पिच की तैयारी को लेकर भारत की हाल की आलोचना के संदर्भ में आई है. इस साल की शुरुआत में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट ढाई दिन के अंदर खत्म हो गया था, जिससे पिच के नेचर को लेकर काफी बहस छिड़ गई थी. उस मैच में भारत की काफी आलोचना हुई थी क्योंकि बैट्समैन संघर्ष कर रहे थे. भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बाद में संयम बरतने की अपील की और बताया कि क्यूरेटर को अपना काम करने के लिए अकेला छोड़ देना चाहिए और पिच की तैयारी मैच के बाद बलि का बकरा नहीं बननी चाहिए.
