News in Brief

IND W vs SL W: महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बल्ले का एक्शन अभी तक श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 सीरीज नहीं देखने को मिला है. महिला वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही स्मृति मंधाना चर्चे में हैं. पहले शादी कैंसिल हुई और फिर पलाश मुच्छल के साथ ब्रेकअप हुआ. श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में स्मृति वर्ल्ड कप को याद करते हुए भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि टीम ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के एहसास को अपना लिया है, लेकिन यह भी बताया कि इस टैग के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आती है.

क्या बोलीं स्मृति मंधाना?

स्मृति मंधाना ने ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, ​’ईमानदारी से कहूँ तो वर्ल्ड चैंपियन कहलाने पर बहुत अच्छा लगता है. मुझे अभी भी वर्ल्ड कप का वह पल याद है जब हमारी टीम बाहर निकली और उन्होंने हमें चैंपियन घोषित किया यह अविश्वसनीय था. अब लगभग एक महीना हो गया है और एक टीम के तौर पर हमने उस एहसास को बहुत अच्छे से अपनाया है. लेकिन गर्व के साथ-साथ यह जिम्मेदारी भी लाता है.’

Add Zee News as a Preferred Source

लगातार चलेगी तैयारी

उन्होंने आगे कहा, ‘यह हमें और भी बेहतर तैयारी करने और उस सफलता को जारी रखने की याद दिलाता है क्योंकि अगले कुछ सालों तक हमें वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर जाना जाएगा. उम्मीद है कि मार्केटिंग टीम भी हमें इसे भूलने नहीं देगी. एक बल्लेबाज के तौर पर मेरे लिए, यह सब चीजों को सरल रखने के बारे में है. गेंद पर शॉट सेलेक्शन, अपनी ताकत पर भरोसा करना और ज़्यादा न सोचना. अगर मैं ऐसा अच्छे से करती हूं तो मुझे पता है कि मैं टीम के लिए योगदान दे सकती हूँ.’

ये भी पढे़ं.. 176.66 का स्ट्राइक रेट और चौकों-छक्कों की बारिश.. T20 WC के स्क्वाड में नाम आते ही गरजा ‘सिक्सर किंग’

खुद पर क्या बोलीं मंधाना

स्मृति ने खुद के बारे में कहा, ‘मुझे अपने बारे में ज़्यादा बात करना पसंद नहीं है, लेकिन मैं खुश हूँ कि चीजें कैसी रही हैं. यह फॉर्मेट कुछ ऐसा है जिस पर मैं हर दिन कड़ी मेहनत करती हूं और यह अच्छा लगता है जब मेहनत प्रदर्शन में बदलती है.’ सीरीज के दौरान, स्मृति T20I में 4,000 से ज़्यादा रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं.