News in Brief

भोपाल. मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर शिवराज सरकार ने किसानों के बड़ी राहत दी है. सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो रही गेंहू खरीदी की तारीख आगे बढ़ा दी है. जिससे किसानों को फायदा मिलेगा. इसके अलावा किसान भाई ई-उपार्जन पोर्टल पर भी खरीदी के लिए पंजीयन करा सकते हैं. 

28 मई तक खरीदी जाएगी फसल
दरअसल, शिवराज सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी की तारीख 28 मई तक बढ़ा दी है. तारीख बढ़ने से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चम्बल संभाग के किसानों को फायदा मिलेगा. सरकार के इस निर्णय से किसानों में खुशी की लहर है. क्योंकि कोरोना की वजह से चल रहे लॉकडाउन में किसानों को फसल बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में फसल खरीदी की तारीख बढ़ाकर सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लिया है. 

ये भी पढ़ेंः शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, MP में होगी इतने डॉक्टरों की भर्ती, इन लोगों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

ई-उपार्जन पोर्टल करा सकेंगे पंजीयन
पिछले दिनों ताऊते तूफान की वजह से प्रदेश में लगातार बारिश हुई थी. जिससे गेहूं खरीदी का काम रूक गया था. इसके अलावा सोसाइटी में रखा गेहूं भीग भी गया था. जिससे किसानों को मुश्किल हुई थी. ऐसे में सरकार ने केवल गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाई है. बल्कि ई-उपार्जन पोर्टल पर अभी किसान भाई पंजीयन करा सकेंगे. 

रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों खरीदी केंद्रों में अपने ऋण पुस्तिका की प्रति, बैंक पास बुक की प्रति, समग्र आईडी, आधार कार्ड जरूर लेकर जाएं. साथ ही ही अपना मोबाइल नंबर जरूर दर्ज कराएं, ताकी उन्हें मोबाइल नंबर के जरिए गेहूं खरीदी से जुड़ी जानकारी दी जा सके. 

ये भी पढ़ेंः DRDO की दवा से कोरोना मरीज को मिला घंटेभर में आराम, बुजुर्ग महिला ने कहा- Thank You पीएम मोदी

WATCH LIVE TV