
Patna: बिहार में कोरोना संक्रमण के चलते ना जाने कितने मासूम बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया. इस महामारी ने ना जाने कितने ही मासूमों को अनाथ बना दिया. इसी के मद्देनजर मुश्किल की इस घड़ी में बिहार सरकार ने ऐसे सभी बच्चों की तरफ मदद के हाथ बढ़ाएं हैं.
दरअसल, ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई है, बिहार सरकार द्वारा अब उन सभी अनाथ बच्चों को 18 साल के होने तक हर महीने 1500 रुपए सहायता के तौर पर दिए जाएंगे. बच्चों को यह राशि ‘बाल सहायता योजना’ के अंतर्गत दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- बिहार में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का कहर! CM नीतीश ने ट्वीट कर दी ये अहम जानकारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस जानकारी को साझा किया है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि ‘वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रू प्रतिमाह दिया जाएगा.’
वैसे बच्चे-बच्चियों जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम एक की मृत्यु कोरोना से हुई हो, उनको ‘बाल सहायता योजना’ अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 18 वर्ष होने तक 1500 रू0 प्रतिमाह दिया जाएगा। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 30, 2021
वहीं, जिन अनाथ बच्चे-बच्चियों के अभिभावक नहीं हैं, उनकी देखरेख बालगृह में की जाएगी. साथ ही ऐसी अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्राथमिकता पर नामांकण कराया जाएगा.
