
लखनऊ: कोरोना महामारी के दौरान भी निवेशकों का भरोसा उत्तर प्रदेश में कायम रहा. इस आपदा काल में भी उत्तर प्रदेश को 66000 करोड़ रुपये के 96 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए. इनमें से 18 निवेशकों की 16000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है.
निवेशकों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध करें
सरकार के प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि निवेश से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं. परियोजनाओं का क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने संबंधित विभागों को निवेशकों के साथ लगातार संपर्क में रहने और यूपी इंवेस्टमेंट पॉलिसी के मुताबिक उन्हें सब्सिडी सहित हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए कहा है.
जिस मौलवी को जीते जी नहीं पकड़ पाए अंग्रेज, उनके नाम पर होगा अयोध्या का धन्नीपुर मस्जिद
निवेशकों का यूपी सरकार की नीति पर भरोसा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक में राज्य में निवेश प्रस्तावों को अमली जामा पहनाने की प्रगति की समीक्षा की है. उन्होंने कहा कि कोविड 19 की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी देश-विदेश के निवेशकों ने उत्तर प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों पर पूरा भरोसा जताया है. इससे यूपी के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और राज्य में रोजगार का दायरा बढ़ेगा.
सक्रियता से संचालित करें डेडीकेटेड हेल्प डेस्क
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के साथ सभी सावधानियां बरतते हुए उत्तर प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों को संचालित किया जा रहा है. निवेशकों की सुविधा के लिए पिछले साल अप्रैल में स्थापित की गई डेडीकेटेड हेल्प डेस्क को उन्होंने पूरी सक्रियता से संचालित करने के लिए आदेश दिया.
PWD मंत्री ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए खोला खजाना, इन 8 जिलों को मिलेगा फायदा
ऑक्सीजन कंपनियों को भाई योगी सरकार पॉलिसी
मेडिकल और इंडस्ट्रियल ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए योगी सरकार ने मई में ‘उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन नीति-2021’ लागू की है. इस नीति के आकर्षक प्रविधानों के कारण ऑक्सीजन उत्पादन से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रदेश में संयंत्र स्थापना में रुचि दिखाई है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन से संपर्क करते हुए परियोजनाओं को स्थापित करने के लिए हर संभव सहयोग दें.
WATCH LIVE TV
