
Jaipur: कोरोना काल (Covid Era) में घरेलू हवाई सफर करने वालों को अब 1 जून से अपनी जेब और ढीली करनी होगी. बीते साल की तरह इस साल भी एविएशन सेक्टर पूरी से हवा से जमीन पर आ गया है.
यह भी पढे़ं- हवाई यात्री जरा ध्यान दें! Jaipur Airport पर इन शहरों के लिए बंद हुईं उड़ानें
कंपनियों को घाटे से उबारने के लिए किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय (Union Ministry of Civil Aviation) ने विमान किराए में 13 से 16 फीसदी तक बढ़ोतरी के निर्देश दिए हैं. इससे सीधा फायदा एयरलाइन कंपनियों को होगा. आदेश के मुताबिक हवाई किराए की निचली सीमा में 13 से 16 प्रतिशत वृद्धि की है. यह वृद्धि एक जून से लागू हो जाएगी हालांकि हवाई किराए की ऊंची सीमा को पूर्ववत रखा गया है.
यह भी पढे़ं- Jaipur Airport के यात्रियों के लिए खुश़ी की खबर, उड़ानों के लिए जुड़ेंगे 2 नए शहर
जयपुर से दिल्ली के लिए देने होंगे 2600 रुपये
जानकारी के मुताबिक, हवाई उड़ान अवधि के आधार पर हवाई यात्रा किराए की निचली और ऊंची सीमा तय की गई है. जयपुर से मुंबई के लिए 4400 रुपये चुकाने होंगे. जयपुर से दिल्ली के लिए 2600 रुपये देने होंगे. नियमों के मुताबिक पहले संचालित घरेलू उड़ानों की केवल 50 फीसदी उड़ानों को संचालित कर सकती हैं. प्रदेश से ज्यादातर घरेलू एयरलाइंस ने अभी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उड़ान में बदलाव की पेशकश कर रही है.
कई रुटों पर एक जून से उड़ानें शुरू होने के आसार
प्रदेश में बीते सात दिनों में कोरोना के मामले कम आने के साथ ही जल्द हवाई यात्रा में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है. कई रुटों पर एक जून से उड़ानें शुरू होने के पूरे आसार हैं. वर्तमान समय में रोजाना जयपुर से छह के करीब उड़ानों का संचालन हो रहा है. लगभग अब आधा दर्जन नई उड़ान शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. जयपुर से मुंबई के लिए तीन नई उड़ान, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और अमृतसर के लिए भी हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है. फिलहाल उक्त जगहों के लिए महज दस फीसदी यात्रियों ने बुकिंग करवाई है.
क्या कहना है निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों का
इधर जयपुर स्थित निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह फैसला गलत है, पहले ही यात्रीभार कम मिल रहा है. ऐसे में किराया बढ़ोतरी के बाद ओर यात्री कम रूटों पर यात्रा करने से बचेंगे. एयर एशिया के प्रतिनिधि शुभम शर्मा ने बताया कि हवाई उड़ान अवधि के आधार पर हवाई यात्रा किराए की निचली और ऊंची सीमा तय की गई. 40 मिनट तक की अवधि की हवाई उड़ान के लिए किराये की निचली सीमा को 2,300 रुपये से बढ़ाकर 2,600 रुपये यानि 13 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है. 40 मिनट से लेकर 60 मिनट की उड़ान अवधि के लिए किराए की निचली सीमा 2900 रुपये की जगह अब 3300 रुपये प्रति व्यक्ति होगी. 60-90, 90-120, 120-150, 150-180 और 180-210 मिनट की अवधि की घरेलू उड़ानों के लिए क्रमशः 4000 रुपये, 4700 रुपये, 6100 रुपये, 7400 रुपये और 8700 रुपये की निचली सीमा होगी.
