
रायपुर: कोरोना समस्या की वजह से लगातार सरकारी कामों में भी बाधाएं आ रही है. हालांकि सरकारी कामों को वर्चुअली पूरा करने की कोशिशें जारी है. छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कैबिनेट की लगभग 4 महीने बाद बैठक हुई है. बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है. बैठक में 23 एजेंडों पर चर्चा हुई है.
कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले-
इंडो-चाइना बॉर्डर पर कांकेर के शहीद गणेश राम की बहन गंगा कुंजाम को सहायक ग्रेड 3 के पद पर विशेष नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया.
16 राजनीतिक मामलों की वापसी को मंजूरी दी गई.
औद्योगिक नीति में कुछ विशेष रियायतों के लिए बदलाव किए गए.
राज्य में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना शुरू होगी. वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई.
किसान भी इस योजना के तहत धान के बदले वृक्षारोपण करेंगे. तो प्रति एकड़ उन्हें भी 3 साल तक 10 हजार रुपये प्रति एकड़ मिलेगा.
राजीव गांधी किसान न्याय योजना को लेकर चर्चा हुई. इस योजना में हर साल 9000 रुपये दिए जाएंगे. इस योजना में अब खरीफ की अन्य फसल दलहन, तिलहन, रागी, कुटकी सहित खरीफ की 13 अन्य फसलों को भी शामिल करने का फैसला लिया गया है.
गोबर से जैविक खाद बनाये जाएंगे. इसे किसानों को 6 रुपये प्रति किलो मुहैया कराया जाएगा.
डिप्टी कलेक्टर के पदोन्नति को लेकर कैबिनेट में मुहर लगाई जा चुकी है.
बस मालिकों को टैक्स पटाने के लिए 4 महीने का और वक्त देने का फैसला लिया गया है.
अतिशेष धान और चावल की नीलामी के लिए मंत्रिमंडलीय समिति के निर्णय को कैबिनेट में अप्रूवल मिल चुका है.
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति एकड़ के बजाय 9 हजार रुपये प्रति एकड़ मिलेगा.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कलेक्टर्स को दिए तीन मंत्र, बोले इससे ही रोका जा सकता है कोरोना
WATCH LIVE TV
