News in Brief

लखनऊ: कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझने वाले उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हालातों की समीक्षा करते रहे. सीएम योगी ने 26 दिन में करीब 5768 किलोमीटर की यात्रा की. जिसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों में ग्राउंड पर जाकर कोरोना नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान का जायजा लिया. 

सीएम योगी भी कोरोना संक्रमित हुए थे. लेकिन इस दौरान भी वह उच्चाधिकारियों से बातचीत कर स्थितियों पर नजर रख रहे थे. 30 अप्रैल को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह मैदान में उतर गए और प्रदेश के पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के करीब 40 जिलों का दौरा कर इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने खराब मौसम के बाद भी अपने दौरों को रद्द नहीं किया. कोरोना पर काबू पाने के लिए मैदान में डटे कोरोना वॉरियर्स का उत्साहवर्धन भी करते रहे. 

UP में 3.30 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग में 2287 नए केस मिले, रिकवरी रेट 96.10% पहुंचा

गांव-गांव पहुंचकर कोरोना मरीजों का लिया हाल
सीएम योगी ने जिलों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था का भी निरीक्षण कर गांवों में टेस्टिंग बढ़ाने, लोगों को कोविड किट का वितरण कराने और सभी के स्वास्थ्य की निगरानी करने के निर्देश भी दिए थे. साथ ही खुद कोरोना मरीजों से मिलकर हालचाल लिया.  

तीसरी लहर को लेकर किया सचेत
उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए तैयारियों को पूरा करने पर जोर दिया. उन्होंने बच्चों के इलाज से संबंधित सुविधाओं को मजबूत करने  के साथ जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में बच्चों के लिए 100 बेड का आईसीयू तैयार रखने का निर्देश दिया. इसी में  जिला अस्पतालों में 25 बेड की क्षमता का बच्चों के लिए आईसीयू बनाने का निर्देश दे चुके हैं. 

क्या UP में हुआ कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड? पता लगाने को सभी जिलों में होगा सीरो सर्वे

बीते 24 घंटे में मिले 2287 केस 
कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है. बीते 24 घंटों में 3.30 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्टिंग में राज्य में 2,287 केस सामने आए हैं, जबकि  डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 7902 रही.उत्तर प्रदेश में कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 0.8% रह गई है, जबकि रिकवरी दर 96.10% हो गया है. कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट की नीति बेहद कारगर रही है. 

WATCH LIVE TV