News in Brief

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की जांच और बेहतर उपचार के लिए सीटी स्कैन की नई दरें तय की हैं. अब पूरे प्रदेश में सिर्फ 2500 रुपये तक ही सिटी स्कैन किया जाएगा. अगर किसी पैथोलॉजी या डायग्नोस्टिक सेंटर ने इससे ज्यादा रुपये लिए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने ये आदेश दिए हैं. 

क्या आप भी होते हैं रेलवे स्टेशन, जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल में कंफ्यूज? आसान भाषा में समझें यहां

ये हैं नई दरें:
16 स्लाइस तक के CT Scan के 2000 रुपये
16-64  स्लाइस तक के CT Scan के 2250 रुपये
64 स्लाइस से अधिक के CT Scan के 2500 रुपये

इन कैदियों को भा गईं जेल की सलाखें, पैरोल पर भी नहीं आना चाहते बाहर, जानें वजह 

इन धाराओं के तहत होगी कार्रवाई
इस आदेश का उल्लंघन करने के मामले को Epidemic Disease Act-1897 और संशोधित उ.प्र. लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियम-2020 की संगत धाराओं के तहत दण्डनीय माना जाएगा.

एक ही दिन में 2 बार बिना मास्क पकड़ा गया युवक, कोतवाली के सामने घूम रहा था, चालान कटा 11000!

पोस्ट कोविड अस्पताल बनाना जरूरी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि ब्लैक फंगस एक नई महामारी बनकर उभर रहा है. इसके लिए 5-6 दिन पहले ही हर जिले में निर्देश जारी कर दिए गए थे कि इस बीमारी के लिए पोस्ट कोविड अस्पताल बनाए जाएं. कोरोना की पहली वेव में ऐसी बड़ी परेशानी देखने नहीं मिली थी, लेकिन इस वेव में संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद भी कई दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिसके लिए पोस्ट कोविड अस्पतालों का होना जरूरी है.

WATCH LIVE TV