

धारः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवयर्गीय (Kailash Vijayvargiya) मध्य प्रदेश में एक्टिव नजर आ रहे हैं. धार (dhar) जिले के दौरे पर पहुंचे विजयवर्गीय ने देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण (corona vaccination) के अभियान के लेकर बड़ा बयान दिया.
दिसंबर तक 130 करोड़ लोगों को लग जाएगी वैक्सीन
धार पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय से जब वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सवाल किया गया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वैक्सीनेशन पर सवाल खड़े कर रहे हैं इस पर आप क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि ”दिसंबर तक पूरे देश को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा, दिसंबर तक 130 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग जाएगी.”
पूर्व मंत्री से की मुलाकात
इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता विक्रम वर्मा (Vikram Verma) से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक चर्चा हुई. वही दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर जब कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह महज एक पारिवारिक मुलाकात थी. काफी दोनों से उनसे मुलाकात नहीं हुई थी.
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में विजयवर्गीय के नाम की चर्चा
दरअसल, बताया जा रहा है कि जल्द ही मोदी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. कैलाश विजयवर्गीय को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा चल रही है. विजयवर्गीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खास माने जाते हैं. जबकि लंबे समय से वह संगठन के लिए काम भी कर रहे हैं. क्योंकि खंडवा लोकसभा सीट (Khandwa Lok Sabha seat) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी विजयवर्गीय के नाम की चर्चा चल रही है. माना जा रहा है कि पार्टी उनको खंडवा से लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है.
बंगाल चुनाव के बाद एमपी में एक्टिव
खास बात यह है कि भी है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश में एक्टिव भी नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों भी उन्होंने राजधानी भोपाल में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. जबकि अब वह मालवाचंल के दौरे पर हैं.
ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी के ट्वीट पर CM शिवराज का पलटवार, अज्ञानता को समाप्त करने के लिए कोई…
WATCH LIVE TV

