News in Brief

Bokaro: जिला प्रशासन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वेदांता ग्रुप में नेशनल स्टील प्लेयर ईएसएल स्टील लिमिटेड ने बोकारो एवं धनबाद में कोविड के गंभीर मरीजों की मदद के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी है.

झारखंड में कोविड संकट से निपटने के लिए ईएसएल ऑक्सीजन के उत्पादन तथा समाज के प्रभावित सदस्यों को इसकी आपूर्ति के द्वारा समाज की मदद के लिए अग्रणी रहा है. कंपनी एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) की आपूर्ति जारी रखेगी, जब तक कि स्थिति सामान्य नहीं हो जाती.

इसी माह ईएसएल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और स्टील मंत्रालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हेतु बोकारो के नजदीक सियालजोरी में अपने प्लांट का पंजीकरण किया था. सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप वेदांता ग्रुप महामारी की दूसरी लहर से निपटने के प्रयासों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें- Bokaro: 100 बेड वाले कोविड अस्पताल का निर्माण शुरू, ऑक्सीजन सहित सारे उपकरणों से होगा लैस

इस पहल के तहत एसडीओ शशि रंजन सिंह ने इसी सप्ताह ईएसएल प्लांट का दौरा किया तथा टैंकर आपूर्ति के पहले चरण को हरी झंडी दिखाकर बोकारो रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने ईएसएल के विभिन्न प्रयासों की चर्चा की जैसे टीकाकरण शिविर, लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति, सक्रंमित मरीजों के लिए मेडिकल किट का वितरण, आदि.

कर्मचारियों और अन्य हितधारकों ने उनके विचारों का स्वागत किया और महामारी से लड़ाई के प्रयासों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की. एसडीओ, जो व्यक्तिगत रूप से आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत गतिविधि का नियंत्रण करते हैं, ने ईएसएल द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की.

इस पहल के तहत एसडीओ ने कहा, ‘ईएसएल हमेशा से समाज कल्याण में अग्रणी रहा है. कंपनी न केवल झारखंड में बल्कि अन्य राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति द्वारा कोविड के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय योगदान देती रही है. आने वाले समय में भी हम उनकी सीएसआर गतिविधियों में सहयोग प्रदान करते रहेंगे, उनकी समाज कल्याण गतिविधियों के लिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.’

इस अवसर पर एन.एल. व्हाट्टे, ईएसएल स्टील ने कहा, ‘मैं जिला प्रशासन एवं एसडीओ के प्रति आभारी हूं, जिन्होंने हमारी सीएसआर गतिविधियों में हमेशा सहयोग प्रदान किया है. हमें गर्व है कि इस मुश्किल समय में हम समाज कल्याण में योगदान दे रहे हैं, जब लोगों की बुनियादी जरूरतें तक पूरी नहीं हो पा रही हैं. आने वाले समय में भी ईएसएल समाज के निःस्वार्थ कल्याण के लिए काम करता रहेगा तथा महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देता रहेगा.’

(इनपुट- मृत्युंजय मिश्रा)