
Patna: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Health Minister Mangal Pandey) ने गुरुवार को कहा कि ‘कोरोनाकाल में स्वास्थ्य विभाग राज्य के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है. साथ ही कोरोना वायरस से बचााव के लिए जागरूकता का भी कार्य भी कर रहा है.’
ये भी पढ़ेंः Bihar में कमजोर पड़ने लगी कोरोना की दूसरी लहर! 29 जिलों में 100 से भी कम मामले
पांडेय ने बताया कि ‘स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना (Corona) वायरस से बचाव के अलावे चमकी बुखार, जेई, हीटबेव तथा कलाजार के बचाव के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का कार्य सभी जिलों में किया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि ‘अब तक स्वास्थ्य विभाग को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा 1 करोड़ 8 लाख 54 हजार 90 डोज वैक्सीन प्राप्त हुए हैं. इसमें से 1 करोड़ 3 लाख 76 हजार 340 खर्च हो चुके हैं.’
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ‘राज्य का स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव, टीकाकरण, जांच एंव विभाग द्वारा राज्य में उपलब्ध कराए जा रहे संसाधन एवं सुविधा की जानकारी अखबार एवं टेलीविजन के माध्यम से समय-समय पर प्रसारित किया जा रहा है.’
ये भी पढ़ेंः Corona से अनाथ हुए बच्चों के लिए आगे आई दधीचि देहदान समिति, 500-500 रूपये की करेगी मदद
वहीं, उन्होंने कहा कि ‘केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन को पंपलेट, विज्ञापन और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के निर्देशानुसार लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है.
