News in Brief

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में वैक्सीन का अहम रोल है. देश भर में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत अब 18 से 44 वर्ष वाले लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन भी होगा. यानी कि इस वर्ग के लोगों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा तो रहेगी ही, अब लोग ऑफलाइन भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगवा सकेंगे.

आज से हुई शुरुआत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 18-44 आयु वर्ग वालों के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जा रही है. हालांकि, यह सुविधा केवल सरकारी वैक्सीनेशन केंद्र पर ही उपलब्ध है. ऐसे में अब बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के किसी भी सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन और अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं. इसकी शुरुआत आज यानी 24 मई से हो गई है. 

ये भी पढ़ें- कोरोना का खतरा देख बिल्डर ने चांद पर खरीदी जमीन, नक्शा-रजिस्ट्री मिलने का किया दावा

वैक्सीन की नहीं होगी बर्बादी
दरअसल, ऑनलाइन बुकिंग में, दिन के अंत तक कुछ डोज़ बची रह सकती हैं, जैसे कि कोई लाभार्थी वैक्सीनेशन वाले दिन नहीं आ सका, तो ऐसे में ऑन साइट रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकेगी. इससे वैक्सीन की बर्बादी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें- पड़ोसी युवक ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो किए वायरल, बदनामी के डर से युवती ने की आत्महत्या

आखिरी फैसला राज्य सरकार के हाथ में
मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया गया है. अलग-अलग राज्यों के निर्णय के बाद ही वहां ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट मिल पाएगा. यानी आखिरी फैसला राज्य सरकार के हाथों में है. गौरतलब है कि अभी तक सिर्फ 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन लगाई जा रही थी. जबकि 18-44 साल के लोगों को Cowin पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक करना पड़ता था. 

ये भी देखें- Viral Video: बच्ची ने की जबरदस्त Juggling, यूजर्स बोले- कहां से आता है इतना टैलेंट!

1 जून से सभी जिलों में शुरू होगा वैक्सीनेशन 
सीएम योगी के निर्देश के अनुसार, 1 जून से प्रदेश के सभी 75 जिलों में टीकाकरण की शुरुआत होने वाली है. अभी केवल 23 जिलों में 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लग रही हैं. बता दें कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को फ्री में वैक्सीन लगाई जाएगी. हालांकि, सरकार ने अपील की है कि जो लोग सक्षम हैं और टीके की कीमत चुका सकते हैं, वह निजी अस्पतालों में जाकर टीका लगवा लें. 

ये भी देखें- जब खुद को शीशे में देखकर चौंक गया तेंदुआ, देखें Viral Video

WATCH LIVE TV