News in Brief

राजकिशोर सोनी/रायसेनः भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोरोना से संक्रमित एक युवती की मौत हो गई. युवती रायसेन जिले की रहने वाली है, उसके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर पर युवती से कुकर्म के आरोप लगाए. मामलें में डॉक्टर की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया, वहीं पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. 

जांच में पता लगा गर्भ के बारे में
डॉक्टर राजा वसीम बख्शी बाड़ी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करते हैं. एक सप्ताह पहले युवती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. बाड़ी अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां ज्यादा फायदा नहीं होने पर उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमीदिया अस्पताल में युवती की मौत हो गई. युवती के पिता ने बताया कि इलाज के दौरान भोपाल के डॉक्टर ने युवती के गर्भवती होने की बात कही. जबकि लड़की अविवाहिता है. 

यह भी पढ़ेंः- कोरोना नहीं वैक्सीन से डर लगता है साब! MP में अफवाहों को दौर जारी, ग्रामीण बोले- ‘टीका लगवाने से लोग मर रहे’

हॉस्पिटल में खाना बनाती थी युवती
युवती के परिजनों ने डॉ वसीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी अविवाहितात लड़की हॉस्पिटल में खाना बनाने का काम करती थी. उसके साथ डॉक्टर ने ही कुकर्म किए हैं. पीड़ित परिवार ने पूरे मामले को लेकर बाड़ी थाने में अपने बयान दर्ज कराए हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि दोषी डॉक्टर पर एक्शन लिया जाए और उन्हें न्याय मिले.  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी सच्चाई
पूरे मामले में जांच कर रही बाड़ी पुलिस ने परिजनों की मांग पर युवती का पोस्टमार्टम कराया. जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है. टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना ने कहा कि युवती के परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में सच्चाई सामने आएगी.

यह भी पढ़ेंः- बुरहानपुर नगर पालिका आयुक्त को सरकार ने किया निलंबित, विवादों से रहा नाता, निगमकर्मियों को बनाकर रखते थे बॉडीगार्ड

WATCH LIVE TV