News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 14 जनवरी को दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है. यह मुकाबला राजकोट सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन इस मैच में उनके पास एक खास तरह की उपलब्धि हासिल करने का जबरदस्त मौका है. उनके पास एक नहीं बल्कि 2-2 रिकॉर्ड कायम करने का खास मौका होगा. रोहित शर्मा को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए ज्यादा बड़ी नहीं महज अर्धशतकीय पारी खेलनी है. ऐसा करते ही वह वनडे क्रिकेट में भारत के महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. दरअसल, हम बात कर रहे हैं कोलकाता का प्रिंस कहे जाने वाले सौरव गांगुली और टेस्ट की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के बारे में. रोहित के पास आज दोनों के रिकॉर्ड को चकनाचूर करने का मौका है.

दादा का रिकॉर्ड होगा ध्वस्त

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास कोलकाता के प्रिंस के नाम से विख्यात सौरव गांगुली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं. दरअसल, सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर के दौरान खेले 311 मैचों में 94 फिफ्टी ठोकी थी. बता दें कि रोहित शर्मा ने भी अपने अभी तक के करियर में ओवरऑल खेले 280 वनडे मुकाबले में 94 पचासे लगाए हैं. ऐसे में अगर वह आज महज 1 पचासा और ठोक देते हैं, तो वह दादा के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. इस मामले में नंबर 1 पर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन ने वनडे में सबसे ज्यादा 145 अर्धशतक ठोके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी

रोहित शर्मा के पास भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी करने का बड़ा मौका होगा. द्रविड़ ने अपने ओवरऑल वनडे करियर में खेले 344 मैचों के दौरान 10889 रन के साथ 95 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था. वहीं, रोहित के नाम पर अभी तक 94 अर्धशतक है. अगर रोहित आज के मैच में पचासा मार देते हैं, तो वह द्रविड़ के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. रोहित पिछले कुछ समय से काफी शानदार लय में दिख रहे हैं, पहले वनडे मुकाबले में फ्लॉप रहने के बाद वह आज वापसी करने के फिराक में होंगे.

कैलिस को छोड़ेंगे पीछे

रोहित के पास एक और कीर्तिमान स्थापित करने का अवसर है. बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने अभी तक के वनडे करियर में खेले 280 वनडे मुकाबले की 272 पारियों में 49.89 की धमाकेदार बल्लेबाजी औसत से 11542 रन  बनाने का कारनामा किया है. अगर रोहित आज के मुकाबले में 38 रन और बना लेते हैं , तो दक्षिण अफ्रीका के खूंखार  ऑलराउंडर जैक कैलिस के वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. बता दें कि कैलिस ने अपने ओवरऑल करियर में 328 मैचों की 314 पारियों में 11579 रन बनाने का रिकॉर्ड काबिज किया है.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से 23 दिन पहले कंगारूओं को करारा झटका, स्टार खिलाड़ी के साथ हो गई अनहोनी