mysterious historic names of india: भारत को दुनिया भर में अलग अलग नामों से जाना जाता है. सभी नामों का अपना एक अलग इतिहास और कहानी है. कहा जाता है कि भारत के सभी नाम किसी न किसी समय और संस्कृति का प्रतीक रहे हैं. इन नामों में भारत, जम्बूद्वीप, आर्यावर्त, हिंदुस्तान और इंडिया प्रमुख हैं. ये नाम अचानक नहीं आए, बल्कि समय और भूगोल, साथ ही संस्कृति और राजनीति के बदलावों से जुड़कर विकसित हुए थे. आज हम आपको भारत के सभी नामों के बारे में बताएंगे.
सबसे प्राचीन नाम जम्बूद्वीप
भारत का सबसे प्राचीन नाम जम्बूद्वीप था. यह शब्द प्राचीन ग्रंथों में मिलता है. वैदिक और ब्रह्मांडीय दृष्टि के मुताबिक पृथ्वी सात द्वीपों में बटी थी और जम्बूद्वीप उनका केंद्रीय द्वीप था. जम्बू का मतलब जामुन का पेड़ होता है. प्राचीन ग्रंथों के मुताबिक उस समय भारत को प्राकृतिक संसाधनों का भंडार माना जाता था.
भारत और भारतवर्ष नाम भी बहुत पुराना है. ऋग्वेद में भारत शब्द पहली बार भारत जनजाति के लिए इस्तेमाल हुआ था. समय के साथ यह पूरे भौगोलिक और सांस्कृतिक क्षेत्र की पहचान बन गया. महाभारत के अनुसार, यह नाम राजा भरत के नाम पर पड़ा है. वहीं जैन परंपरा में इसे ऋषभदेव के पुत्र भरत चक्रवर्ती से जोड़ा गया है. यह नाम भारत की सांस्कृतिक गहराई और प्राचीन इतिहास का प्रतीक है.
आर्यावर्त नाम प्राचीन वैदिक साहित्य में उत्तरी भारत के लिए प्रयोग हुआ था. इसका अर्थ है आर्यों का निवास स्थान. यह नाम इंडो-आर्यन समुदायों के शुरुआती बसावट और उनके सामाजिक ढांचे को दर्शाने का काम करता है. वहीं, हिंदुस्तान नाम फारसी मूल का है. फारसी लोगों ने सिंधु नदी को हिंदू कहा और इसके पार के इलाके को हिंद और बाद में हिंदुस्तान नाम दिया था.
आधुनिक समय में भारत नाम को यूनानी इतिहासकार हेरोडोटस ने पांचवीं सदी ईसा पूर्व में दर्ज किया था. यूनानियों ने सिंधु नदी को इंडोस कहा और इसके आस-पास के इलाके को भारत के रूप में संबोधित किया. वहीं अंग्रेजों ने इसे इंडिया के रूप में आधिकारिक प्रशासनिक और कूटनीतिक नाम बना दिया. इसके अलावा पुराणों और अन्य यात्रियों ने इसे हिमवर्ष, अजनाभवर्ष और चीनी यात्री ह्वेन त्सांग के अनुसार त्यनझू के नाम से भी जाना जाता है. इन नामों ने भारत की विविधता, संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान को दर्शाया है.
भारत के अलग-अलग नाम सिर्फ शब्द नहीं हैं, बल्कि इसकी समृद्ध सभ्यता, संस्कृति और भूगोल का इतिहास भी हैं. हर नाम एक कहानी कहता है और यह बताता है कि भारतीय उपमहाद्वीप ने समय-समय पर विभिन्न संस्कृतियों, सभ्यताओं और व्यापारिक संपर्कों को समेटा है. यही कारण है कि भारत का इतिहास इतना रंगीन और गहरा माना जाता है.
ये भी पढ़ें: भारत में जर्मनी के चांसलर मेर्ज का हुआ आगमन! PM मोदी से मुलाकात, व्यापार और टेक्नोलॉजी पर होगी बात
