

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने टिहरी का दौरा किया. जहां हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कोविड की तैयारियों और विकास योजनाओं की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को कोविड गाइड लाइन का सख़्ती से पालन कराने के निर्देश दिए. साथ ही गांव-गांव जाने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम से साथ पुलिस कर्मियों को भी भेजने के निर्देश दिए.
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिन चिकित्सकों को अटैच किया गया है, उनको तत्काल उनके मूल स्थानों पर तैनाती की जाय. जनपद में संचालित कोविड केयर सेंटरों में मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को स्थानीय स्तर से 11 माह की अवधि के लिए नियुक्तियां करने के निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड पर कड़ी कार्रवाई से अब स्थितियां सामान्य हो रही है. यही समय है जब और अधिक सावधानी बरतें जाने की आवश्यकता है. कहा कि मैदानी क्षेत्रों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की RTPCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट का चेकपोस्ट पर अनिवार्य रूप से अवलोकन किया जाए.
1 जून से खुलेंगे राम जन्मभूमि सहित अन्य मठ-मंदिर, संतों की अपील- वैक्सीन लगवाने के बाद ही करें दर्शन
इसके अलावा उन्होंने ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय रखने, नगरपालिका गांव पंचायतों सहित गांव-गांव निरंतर सैनिटाइजेशन कराने, लक्षणयुक्त व्यक्तियों को कोविड से सम्बंधित दवाई की किटों का वितरण, मास प्रोफिलेक्सिस के तहत आइवर मेक्टिन का वितरण, कोविड केअर सेंटर्स की स्थिति व ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा की.
आगमी मानसून की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी को निर्देश दिए कि मानसून आगमन से पूर्व सभी मोटर मार्गो के स्लाइडिंग जोन का चिह्नीकरण कर लिया जाय. उन्होंने स्पष्ट किया मोटर मार्गों के अवरुद्ध होने की स्थिति में 30 मिनट में घटना स्थल पर मानव संसाधन सहित मशीनरी पहुंच जाए. इसके साथ ही उन्होंने समस्त जेसीबी व उनके ऑपरेटर के संपर्क नंबर कंट्रोल रूम में उपलब्ध रखने को कहा है. जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को माह जून तक नलों में पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए है.
इसके अलावा उन्होंने मानसून के दौरान स्वास्थ्य सुविधा, खाद्यान्न आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं.
WATCH LIVE TV

