IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में रोमांच का तीसरा डोज देखने को मिला. रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला लेकिन कोहली-कोहली के शोर के बीच केएल राहुल का ‘विराट’ रूप देखने को मिला. वन मैन शो से केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम की लाज बचाई. आखिरी ओवर तक केएल राहुल क्रीज पर डटे रहे और टीम इंडिया को 300 के स्कोर की दहलीज पर पहुंचा दिया. उन्होंने अपने सेंचुरी सेलीब्रेशन से भी महफिल लूट ली.
टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर ध्वस्त
राजकोट में टीम इंडिया की बल्लेबाज नाजुक नजर आई. रोहित शर्मा ने सूझ-बूझ भरी शुरुआत की लेकिन 24 के स्कोर पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में फील्डर को कैच थमा दिया. हालांकि, शुभमन गिल ने 53 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली और राहत दी. अब सभी को उम्मीद विराट कोहली से थी, लेकिन विराट महज 23 रन बनाकर अपना विकेट गंवा दिया.
अपडेट जारी है..
