क्रिकेट हमारे देश में किसी त्योहार से कम नहीं है. मौजूदा समय में टी20 विश्व कप खेला जा रहा है, जिसमें दुनिया भर की 20 टीमें खेल रही हैं और 8 एशिया की टीमें शामिल हैं. इस टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा खास बात ये रही है कि अंडरडॉग नेशन और एसोसिएट टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं. लगभग सभी मैचों में टीमें इतना शानदार प्रदर्शन कर रही हैं कि टूर्नामेंट का रोमांच डबल हो गया है. बहरहाल, किसी भी शानदार मैच के लिए एक बेहतर पिच का होना जरूरी होता है. ऐसे में एक पिच के लिए बेहतर क्यूरेटर का होना जरूर होता है और क्यूरेटर ही पिच की दिशा निर्देश तय करते हैं. पर क्या आपको पता है कि एक पिच क्यूरेटर 1 मैच से कितनी कमाई कर लेते हैं और उनकी सैलरी कितनी होती है?
ये है पूरा मामला
बता दें कि पिच क्यूरेटर किसी भी मुकाबले में बेहद अहम रोल अदा करते हैं. यही नहीं उस मैदान में मैच किस दिशा में खेला जाएगा ये भी फैसला पिच क्यूरेटर लेता है. जैसे पिच को नम रखना है या फिर ड्राई, घास कितनी रखना है. इस तरीके के सभी फैसले क्यूरेटर लेते हैं. यह कोई आम पद नहीं है यहां तक पहुंचने के लिए बीसीसीआई का सर्टीफिकेट कोर्स पास करना होता है और पिच की अच्छी समझ और अनुभव होना चाहिए. बता दें कि हमारे देश में बीसीसीआई के अलावा और कई सारे क्रिकेट एसोसिएशन क्यूरेटर पदों के लिए भर्ती जारी करते हैं.
क्या है क्यूरेटर बनने की क्राइटेरिया?
पिच क्यूरेटर बनना कोई मामूली बात नहीं होती है, इसके लिए क्रिकेट की अच्छी समझ के साथ-साथ ग्राउंड पर काम करने का भी बेहतर अनुभव होना जरूरी है. इसके साथ कई सारे स्किल में भी निपुड़ होना आवश्यक है. ऐसे में आप भी जानना चाहते हैं कि लोग क्यूरेटर कैसे बन जाते हैं, तो चलिए हम आपको आसानी से समझाते हैं.
सबसे पहले आपको बीसीसीआई द्वारा क्यूरेटर सर्टिफिकेशन कोर्स को पूरा करना होगा. इसके लिए बीसीसीआई लेवल 1 का कोर्स भी कराती है. इसके साथ कई सारी जानी-मानी संस्थाएं भी इस कोर्स को करवाती हैं और फिर भारत समेत कई क्रिकेट एसोसिएशन क्यूरेटर पद के लिए भर्ती निकालते हैं.
कितनी होती है सैलरी?
बता दें कि पिच क्यूरेटर की सैलरी लोगों को खूब भाती है. उनके काम और सैलरी पर उनकी सैलरी डिसाइड होती है. अगर बात करें स्टेट बोर्ड के पिच क्यूरेटर कि तो उनकी 20-30 हजार रुपए हर महीने उन्हें मिलती है. वहीं, अगर बात करें भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पिच क्यूरेटर्स की सैलरी के बारे में, तो उनकी सैलरी 40-80 हजार के आसपास होती है. इसके साथ ही पिच क्यूरेटर को सैलरी के अलावा हर मैच के हिसाब से भत्ता भी दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: ना जडेजा, ना जायसवाल… ये खिलाड़ी बना राजस्थान रॉयल्स टीम का नया कप्तान, देखें 2007 से अभी तक पूरी लिस्ट
