News in Brief

IPL 2026 All 10 Captains: राजस्थान रॉयल्स में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले एक नए लीडरशिप युग की शुरुआत हुई है. संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद रियान पराग को फ्रैंचाइजी का नया कप्तान बनाया है. पराग को रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल के ऊपर तरजीह देते हुए फ्रेंचाइजी ने कमान सौंपी है. उनके कप्तान बनते ही टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए सभी 10 टीमों के कैप्टन तय हो गए हैं.

क्या अभी और होंगे बदलाव?

राजस्थान के बाद अब सबकी नजर कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स पर है. कोलकाता की कमान अजिंक्य रहाणे और दिल्ली की अक्षर पटेल के हाथों में है. कोलकाता की टीम पिछले साल अंक तालिका में आठवें और दिल्ली की पांचवें स्थान पर रही थी. इस बात की चर्चा थी कि कोलकाता की टीम कप्तान बदलेगी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने नीलामी में किसी ऐसे खिलाड़ी को नहीं खरीदा जो दावेदारी पेश कर सके. ऐसे में चर्चा है कि नए कोच अभिषेक नायर के साथ रहाणे ही काम करते हुए नजर आ सकते हैं. दूसरी ओर, दिल्ली ने भी अभी तक अक्षर को हटाने के कोई संकेत नहीं दिए हैं. हालांकि, उनकी जगह राहुल को कमान सौंपने की मांग लंबे समय से हो रही है. राहुल ने इस पद के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई है. अब टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इन दो टीमों में कुछ होता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

 

fallback

 

मुश्किल में सनराइजर्स

सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस के हाथों में है. उन्होंने फ्रेंचाइजी को 2024 में फाइनल तक पहुंचाया था और पिछली बार टीम छठे स्थान पर रह थी. कमिंस की काबिलियत पर फ्रेंचाइजी को कोई शक नहीं है, लेकिन वह लंबे समय से अनफिट हैं. 2025 में आईपीएल के अलावा वह इंटरनेशनल मैचों में काफी कम नजर आए. यहां तक एशेज में भी वह पूर 5 टेस्ट नहीं खेल पाए और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो गए. अब देखना है कि कमिंस आईपीएल के लिए पूरी तरह फिट होते या नहीं. अगर वह अनफिट रहते हैं तो काव्या मारन को किसी नए कप्तान की ओर देखना होगा.

ये भी पढ़ें: 6, 6, 6, 6, 4… ईशान किशन ने दिल्ली में किया धूम-धड़ाका, 20 गेंद पर ठोका अर्धशतक, दहशत में गेंदबाज

आईपीएल 10 टीमों के कप्तान

मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या
राजस्थान रॉयल्स- रियान पराग
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल
पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स- अक्षर पटेल
लखनऊ सुपर जाएंट्स- ऋषभ पंत
सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस
चेन्नई सुपरकिंग्स- ऋतुराज गायकवाड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार
कोलकाता नाइटराइडर्स- अजिंक्य रहाणे

ये भी पढ़ें: IND vs PAK T20 WC 2026 Weather Update: भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का साया, कोलंबो में बरसेगा इंद्रदेव का कहर?

2019 से राजस्थान के साथ पराग

रियान पराग की तरक्की फ्रैंचाइजी के साथ कई सीजन के बाद हुई है. उन्होंने 2019 में डेब्यू किया था और उनके प्रमुख मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाजों में से एक बन गए थे. उन्होंने पहले सैमसन के बाहर होने पर सीमित क्षमता में टीम की कप्तानी की थी और मैनेजमेंट ने अब उनकी लीडरशिप क्षमता पर लंबे समय तक भरोसा दिखाया है. 24 साल के इस खिलाड़ी ने 84 आईपीएल मैचों में 1566 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 26.10 और स्ट्राइक रेट 141.84 का रहा है. पराग ने 7 अर्धशतक लगाए हैं.

 

fallback

 

संगकारा के साथ नया लीडरशिप ग्रुप

पराग फ्रेंचाइजी में कुमार संगकारा के साथ काम करेंगे. वह 2025 सीजन के बाद राहुल द्रविड़ के जाने के बाद हेड कोच के तौर पर लौटे हैं. फ्रैंचाइजी के लिए पिछला साल काफी मुश्किल रहा. वह अंक तालिका में सबसे नीचे रही है और सीजन के बाद कोच और कप्तान टीम से अलग हो गए. खबर है कि टीम मैनेजमेंट ने पराग को कप्तान बनाने से पहले कई दावेदारों का इंटरव्यू लिया था.

राजस्थान की टीम में कई बड़े बदलाव

कप्तानी में यह बदलाव राजस्थान रॉयल्स के सेटअप में बड़े बदलाव का हिस्सा है. सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड होने से कई बदलाव हुए. इसमें फ्रैंचाइजी ने बैलेंस और गहराई को मजबूत करने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स से रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे अनुभवी ऑलराउंडर्स को शामिल किया. अब पराग को कप्तान बनाकर टीम ने भविष्य की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.