News in Brief

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अगले सप्ताह से सीरो सर्वे (Serological Survey) शुरू किया जाएगा. अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने इसकी पुष्टि की. इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि क्या यूपी में कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण (कम्युनिटी स्प्रेड) हुआ है. सीरो सर्वे से पता चलेगा कि राज्य के किस जिले के किस क्षेत्र में कोरोना वायरस का कितना संक्रमण फैला और आबादी का कितना हिस्सा संक्रमित हुआ.

पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति की पत्नी ने जॉइन की इंडियन आर्मी, लेफ्टिनेंट बनीं निकिता ढौंडियाल

बीते साल 11 जिलों में हुआ सीरो सर्वे
यह भी सामने आएगा कि कितने लोगों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडी बन चुकी है. उत्तर प्रदेश में पिछले साल सितंबर महीने के दौरान 11 जिलों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, कौशांबी, बागपत व मुरादाबाद में सीरो सर्वे कराया गया था. तक 22.1 फीसद लोगों में एंटीबॉडी पाई गई थी. यानी हर पांचवां व्यक्ति कभी न कभी कोरोना से संक्रमित हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीरो सर्वे में खून के सीरम की जांच की जाती है.

अनोखी पहल: इस विवि के छात्र पढ़ेंगे मशहूर गजलकार दुष्यंत कुमार और गीतकार संतोष आनंद के बारे में

ऐसे लिया जाएगा लोगों का ब्लड सैंपल
हेल्थ टीम किसी क्षेत्र में जाकर लोगों का ब्लड सैंपल लेगी और फिर लैब में उस ब्लड सैंपल के सीरम की जांच करेगी. सीरो सर्वे में यह भी पता चलता है कि कौन व्यक्ति कब संक्रमित हुआ और कब ठीक हो गया. इस सर्वे से मिले नतीजे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में मदद करेंगे. प्रत्येक सर्विलांस दल चिन्हित चार भागों में से किसी एक भाग में एक मकान से शुरुआत करते हुए आठ मकानों में रह रहे लोगों के नमूने लेंगे.

UP में 1 जून से टीकाकरण का महाअभियान, 30 दिन में वैक्सीन की 1 करोड़ डोज लगाने का लक्ष्य

हर आयु वर्ग का ब्लड सैंपल लेगी टीम
इसमें शुरुआत के छह मकानों में प्रत्येक से 18 वर्ष से अधिक आयु के एक व्यक्ति का खून का नमूना लिया जाएगा. अंतिम दो मकानों में पांच वर्ष से 18 वर्ष की आयु के बीच एक व्यक्ति का नमूना लिया जाएगा. इस तरह सभी चार भागों से कुल 32 नमूने लिए जाएंगे. प्रत्येक क्षेत्र में 16 पुरुष व 16 महिलाओं के नमूने लिए जाएंगे. सीरो सर्वे के नतीजे जून आखिरी में आने की उम्मीद है. उसके बाद पता चलेगा कि क्या कोरोना की दूसरी लहर में यूपी में कम्युनिटी स्प्रेड हुआ या नहीं.

WATCH LIVE TV