टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब 2 हफ्ते का समय रह गया है. सभी टीमें दमखम लगाकर अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. बता दें कि इस बार का टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है. साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें खेलेंगे और यह पहला मौका है जब टी20 इंटरनेशनल में ऐसा हो रहा है. साथ ही इस बार एशिया की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टी20 क्रिकेट में एक से बढ़कर सूरमा हुए हैं. कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपने दमदार खेल के दम पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स कायम किए हैं. बहरहाल, आज हम आपको क्रिकेट जगत के 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टी 20 इंटरनेशनल में 1 नहीं 2 देशों के लिए खेला है. खास बात ये है कि लिस्ट में कुछ नाम ऐसे हैं,जिसे देखकर आपका होश उड़ा जाएगा.
वेन डर मिर्वे
लिस्ट में पहले नंबर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट इतिहास के पूर्व खिलाड़ी वेन डर मिर्वे का नाम शामिल है. बता दें कि उन्होंने साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 विश्व कप खेला था. उसके बाद साल 2022 और 2024 में नीदरलैंड के लिए वह टी20 विश्व कप खेले थे.
कोरी एंडरसन
न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास में कोरी एंडरसन एक समय तबाही मचा कर रख दी थी. पूरी दुनिया ने उनका नाम जाना था. जब उन्होंने वनडे क्रिकेट में महज 36 गेंदों में शतक ठोक दिया था. खैर, आपको बता दें कि एंडरसन ने न्यूजीलैंड के लिए टी20 विश्व कप में शिरकत की थी और अब वह अमेरिका के लिए खेलते हैं. साल 2024 में एंडरसन ने यूएसए के लिए टी20 विश्व कप खेला.
डेविज वीजे
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर डेविड वीजे ने दक्षिण अफ्रीका के लिए साल 2016 में टी 20 वर्ल्ड कप खेला था. इसके बाद वीजे ने 2021 और 2024 में टी 20 वर्ल्ड कप में वह नामीबिया के लिए खेला था.
डर्क नैनेस
डर्क नैनेस ने सबसे पहले साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेला था. उसके बाद उन्होंने साल 2010 और 2014 में उन्होंने नीदरलैंड के लिए वर्ल्ड कप में शिरकत की.
मार्क चैपमैन
मार्क चैपमैन ने साल 2014 में और 2016 में भी वह हांगकांग के लिए खेले थे. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए खेलना शुरु कर दिया. बता दें कि साल 2021, 2022 और 2024 में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत की.
ये भी पढें: विध्वंसक पारी से फिल्पिस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड क्रिकेट के चौथे खिलाड़ी
