Indian Favorite Foreign Tourist Destination: भारत के अधिकतर लोगों का घूमना-फिरना एक सामान्य स्वभाव है. उन्हें जब भी मौका मिलता है, बैग टांगकर घूमने निकल पड़ते हैं. भारतीयों के घूमने के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशंस की बात करें तो देश के रमणीय इलाकों के अलावा यूरोप भी शामिल है. हालांकि वहां पर शेंगेन वीजा की लंबी प्रक्रिया, महंगा खर्च और भीड़भाड़ की वजह से अधिकतर लोग इस सपने को अधूरा छोड़ देती है. 

यूरोप जैसा अनुभव देता है अल्बानिया

अब एक ऐसा देश भारतीय यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. जो यूरोप जैसा अनुभव तो देता है लेकिन जेब पर ज्यादा भार भी नहीं पड़ता. यह देश है अल्बानिया, जिसे अब सोशल मीडिया पर यूरोप का ‘सबसे बड़ा छुपा हुआ खजाना’ कहा जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैवल इंफ्लुएंसर गगना ने हाल ही में अल्बानिया की अपनी 7 दिन की यात्रा का वीडियो शेयर किया. वह वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. वीडियो में धूप से चमकते समुद्र तट, पहाड़ियों पर बने कैफे, रंगीन गलियां और शांत माहौल लोगों को खूब भा रहा है. गगना का यह वीडियो एक मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है. यह वीडियो उन भारतीयों को बहुत पसंद आ रहा है, जो बिना वीजा झंझट और भारी खर्च के यूरोप देखना चाहते हैं.

भारतीयों की बन रहा पहली पसंद

लेकिन यहां बात अकेले गगना की नहीं हैं. उनकी तरह बहुत सारे भारतीय ऐसे देशों की तलाश में हैं, जहां लंबी वीजा वेटिंग के बजाय यूरोप जैसा अनुभव मिल सके. यही वजह है कि जॉर्जिया और अजरबैजान के बाद अब अल्बानिया तेजी से भारतीय पर्यटकों की पसंद बनता जा रहा है. हालिया आंकडों की बात करें तो साल 2025 के पहले चार महीनों में भारत से अल्बानिया जाने वाले पर्यटकों की संख्या 103 प्रतिशत तक बढ़ गई है. 

अल्बानिया में अकेले भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों से भी पर्यटक आ रहे हैं. साल 2025 के शुरुआती नौ महीनों में ही वहां पर एक करोड़ से ज्यादा विदेशी पर्यटक पहुंचे. इनमें कोसोवो,इटली,भारत, फिनलैंड और इजराइल जैसे देशों के पर्यटकों की संख्या में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई. इससे साफ संकेत हैं कि अल्बानिया अब सिर्फ यूरोप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एशिया के यात्रियों के बीच भी अपनी जगह बना चुका है.

घूमने के लिए शेंगेन वीजा की नहीं पड़ती जरूरत 

अल्बानिया में पर्यटकों के उमड़ने की सबसे बड़ी खासियत उसका आसान वीजा सिस्टम है. भारतीयों को यहां जाने के लिए शेंगेन वीजा की जरूरत नहीं पड़ती. ई-वीज़ा की सुविधा के चलते लंबी लाइनें, इंटरव्यू और रिजेक्शन भी नहीं होता. यही वजह है कि जो लोग पहली बार यूरोप जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह देश बेहद आकर्षक बन गया है.

खर्च की बात करें तो यहां का बजट यूरोप के दूसरे देशों की तुलना में काफी सस्ता है. अल्बानिया में अच्छे होटल 2 से 3 हजार रुपये में मिल जाते हैं, जबकि कुछ जगहों पर इससे भी कम में ठहरने की सुविधा है. हालांकि यहां एक बात ध्यान रखने वाली है कि ज्यादातर लेन-देन नकद होता है. करेंसी एक्सचेंज एयरपोर्ट या लोकल एटीएम से ही करना पड़ता है.

21 हजार रुपये में मिल जाता फ्लाइट टिकट

भारत से अल्बानिया की फ्लाइट्स टिकट भी ज्यादा महंगी नहीं हैं. दिल्ली से अल्बानिया की राजधानी तिराना का टिकट करीब 21 हजार रुपये से शुरू हो जाता है. अगर कोई थोड़ा एडजस्ट कर ले और स्टॉपओवर वाली फ्लाइट ले, तो यह खर्च और भी कम हो सकता है. यही वजह है कि बजट ट्रैवलर्स के लिए अल्बानिया एक बेहतरीन विकल्प बन गया है. 

अमेरिका की ‘वो’ गलती, जिससे दुनिया का हो जाएगा ‘सर्वनाश’? बाबा वेंगा की 2026 वाली भविष्यवाणी से दहशत

अल्बानिया को ‘लैंड ऑफ ईगल्स’ भी कहा जाता है. यहां की राजधानी तिराना का कैफे कल्चर देखने लायक है. वहां पर बेरात और गिरोकास्तर जैसे शहर हैं. जिन्हें यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज सिटी घोषित कर रखा है. वहां पर आयोनियन और एड्रियाटिक शानदार समुद्री बीच हैं. वहां पर बहुत ज्यादा भीड़भाड़ भी नहीं है. जिससे घूमने का अनुभव सुकून भरा रहता है.

आप भी घूमने का कर लीजिए प्लान

कुल मिलाकर कहा जाए तो अल्बानिया अब यूरोप का कोई छुपा हुआ राज नहीं रहा. कम खर्च, आसान वीज़ा और शानदार नज़ारों की वजह से यह देश तेजी से भारतीय यात्रियों की पहली पसंद बन रहा है. जो लोग बिना ज्यादा झंझट के विदेश घूमने का सपना देख रहे हैं. उनके लिए अल्बानिया इस वक्त सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है.