America Potato Silencer: आलू को बोलचाल की भाषा में सब्जियों का राजा कहा जाता है. आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर खाया जा सकता है. हालांकि अमेरिका में ‘आलू’ को कानूनी तौर पर मान्यता मिली है. चौंकिए मत, यहां पर एक अमेरिकन गन मालिक ने आलू को कानूनी तौर पर 9mm गन साइलेंसर के रूप में रजिस्टर करवाया, जिसके बाद वह लीगल तरीके से पोटैटो साइलेंसर का मालिक बन गया, जानिए क्या है पूरा माजरा.
किस एक्ट के तहत मिली मान्यता
अमेरिका के नेशनल फायर आर्म्स एक्ट के तहत कोई भी व्यक्ति अपने बनाए साइलेंसर डिजाइन को बिना किसी फीस के डिजिटल रूप से अनुमति पा सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिकन गन मालिक ने ATF मंजूरी के लिए तीन पोटैटो सप्रेसर जमा किए, जिसमें दो साइलेंसरों को अनुमति मिली. जबकि एक साइलेंसर को अनुमति क्यों नहीं मिल पाई इसका पता नहीं चल पाया है. इस मान्यता के बाद लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं.
पहले व्यक्ति बने जैक क्लार्क
जैक क्लार्क पहले ऐसे इंसान बन गए हैं जिन्हें ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायरआर्म्स, एंड एक्सप्लोसिव्स (ATF) से साइलेंसर के तौर पर लीगली मंजूरी मिली है. द रीलोड की रिपोर्ट के मुताबिक क्लार्क ने बताया कि आम लोगों को यह बताने का एक अच्छा तरीका है, हालांकि यह बेवकूफी है, ‘यह पूरा कानून ही बेवकूफी भरा है. कुछ और लोग भी हैं जिन्होंने तकियों के लिए जमा किए गए फॅार्म के बारे में बात की है. उन्होंने कहा कि एक ने डॉक्यूमेंटेशन के लिए सिर्फ माइक लिंडेल की एक तस्वीर सबमिट की जिसमें वह ‘माई पिलो’ पकड़े हुए हैं.
उन्हें खुद नहीं समझ आया
हालांकि क्लार्क को खुद भी पक्का नहीं है कि उनके स्पड साइलेंसर को कैसे मंजूरी मिली. उन्होंने ATF मंजूरी के लिए तीन पोटैटो सप्रेसर जमा किए, लेकिन सिर्फ दो ही मंजूर हुए, बंदूक के मालिक को लगता है कि डिजाइन रैंडमली मंजूर हो सकते हैं क्योंकि ATF स्टाफ उन्हें मिलने वाले सभी एप्लीकेशन को नहीं देख सकता.
कई लोगों ने किया टेस्ट
रिपोर्ट के मुताबिक कई YouTube अकाउंट ने आलू को गॉन साइलेंसर के तौर पर टेस्ट किया है, जिसमें लाइसेंस्ड मैन्युफैक्चरर भी शामिल है, इन सभी को कुछ खास नतीजे नहीं मिले हैं. जैक क्लार्क को भी Tate001 के असर में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह बस कुछ मजा लेने की कोशिश कर रहे थे. इस हिसाब से ये समझ आता है कि उन्होंने मजा लेने की कोशिश में इस तरह का डिजाइन बनाकर दिया.
