News in Brief

Gaya: कोरोना (Corona) के संक्रमण का खतरा अभी तक पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ है कि अब गया में लोग डायरिया (Diarrhoea) की चपेट में आ रहे हैं. वहीं, डायरिया से लोगों की मौते भी होने लगी है और इससे लोगों में दहशत का माहौल है.  

ये भी पढ़ेंः कोरोना को लेकर गांव में दहशत, 1 महीने में संक्रमण से 50 लोगों की मौत

शेरघाटी प्रखंड के बिसुनपुरा गांव में अचानक लोग बीमार पड़ने लगे हैं. जानकारी के अनुसार, बिसुनपुरा गांव में महादलित टोले में एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों की तबीयत अचानक खराब होने लगी. साथ ही लोगों को उल्टी और दस्त होने लगा है. 

इसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लोगों का अभी भी यहां इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि सिर्फ दो दिनों के अंदर लोग इस तरह से बीमार पड़ने लगे हैं और महज दो दिनों के अंदर डायरिया की वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है. 

ये भी पढ़ेंः बाराती बने ‘मेंढक’ कईयों के कटे चालान, तो कईयों ने उछल-उछलकर जमकर लगाई छलांग

इधर, अब पूरी बस्ती बीमार होने लगी है और इससे लोगों में खौफ है. डॉक्टर के मुताबिक, ‘अशुद्ध पानी पीने से डायरिया जैसी बीमारी होती है.’ वहीं, गांव में अचानक डायरिया के इतने मरीज मिले है तो अब पानी की जांच की जाएगी. साथ ही गांव के लोगों का कहना है कि ‘अभी तक तो सब कुछ सही चल रहा है और अचानक दो दिन में पानी कैसे अशुद्ध हो गया.’