
वाराणसी: प्यार के लिए इंसान क्या कुछ नहीं कर जाता… ये बात तो सुनी होगी आपने, लेकिन देखी शायद कम ही हो. आज हम आपको बताते हैं वाराणसी के पास भदोही की एक ऐसी कहानी जिसे जानकर आपको थोड़े हैरान-परेशान हो जाएंगे. दरअसल, भदोही में एक युवक की प्रेमिका की शादी कहीं और होने जा रही थी. मण्डप सज गया था और तैयारियां पूरी थीं. दुल्हन भी अपने कमरे में तैयार बैठी थी. इसी बीच अपना चेहरा छुपाए एक महिला उससे मिलने आई. परिजनों को लगा कि दुल्हन की ही कोई सहेली होगी, लेकिन हाव-भाव उसके अजीब थे. ऐसे में जब शक गहराया और अनजान महिला का घूंघट उठाया गया तो लोग दंग रह गए…
पार्किंग से निकलते समय ड्राइवर ने की ऐसी बेवकूफी, कार के उड़ा दिए परखच्चे
घूंघट के नीचे तो कोई और ही था
घूंघट उठाने पर पता चला कि वह महिला है ही नहीं, बल्कि दुल्हन का प्रेमी एक लड़की के वेश में उससे मिलने आया है. जैसे ही परिवार वालों के सामने ये बात आई, बाहर खड़े दो बाइक सवार दोस्त उसे लेकर वहां से भाग गए. लोगों का कहना है कि युवक दुल्हन का ही लाल जोड़ा पहन कर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था. उसने कंधे पर लेडीज पर्स टांगा हुआ था और सैंडल भी लेडीज पहनी थी. उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी महिला की हाल ही में शादी हुई हो.
कोरोना में लोगों के चेहरों के साथ उड़ी नोटों की भी ‘रंगत’, जानें क्यों फीके पड़ रहे नोट
लोगों ने ऐसे लगाया पता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक और उसके दोस्तों ने मिलकर कुछ प्लान बनाया होगा, जिसे पूरा करने के लिए बीती मंगलवार दोपहर वह दुल्हन के वेश में आया और अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुस गया. इस बात पर परिजनों को भी थोड़ा अजीब लगा और उन्हें शक भी हुआ. जिसके बाद सबने उससे घूंघट उठाने का अनुरोध किया. पोल खुलने के डर से युवक भागने लगा कि तभी कुछ लोगों ने उसे दबोच लिया घूंघट उठा दिया. सच्चाई सामने आने पर लोग उससे सवाल-जवाब करने लगे. इस दौरान उसे दो-चार थप्पड़ भी खाने पड़े.
मस्ती के मूड में है भालू, मेहनत से चढ़ा स्लाइड पर, फिर मजेदार तरीके से फिसला
दोस्तों ने बचाया और उसे लेकर भाग गए
उस दौरान वहां दो और लोग खड़े थे, जो ये सब देख रहे थे. वह दोनों इसी युवक के दोस्त थे. मौका पाते ही उन्होंने युवक को अपनी बाइक पर बैठाया और इससे पहले कि कोई कुछ कर सके, वे उसे लेकर भाग गए. फिलहाल, इस बात का समाज में मजाक न बन जाए, इस डर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई.
WATCH LIVE TV
