Jodhpur : जहां कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. वहीं, ग्रामीणों को टीकाकरण (Corona Vaccine) के लिए 45+ श्रेणी के तहत लाना चिकित्सा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहा है.
इस चुनौती को देखते हुए कुछ गांवों के चिकित्सा कर्मचारी और कुछ युवा इन ग्रामीणों को घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आगे आए हैं. युवा इस संबंध में गांव वालों में जागरूकता पैदा कर रहे हैं और जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें टीकाकरण की महत्वता बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें : 46 दिन बाद कल से खुलेंगे स्कूल, पर नहीं बजेगी विद्यालय की घंटी, जानिए क्यों
ऐसे युवाओं में जोधपुर (Jodhpur News) के दीक्षित परिहार ने ग्रामीणों में टीकाकरण के बारे में जागरूकता फैलाने की पहल की है. एक नवोदित पत्रकार, परिहार (Dixit Parihar) ने ओसियां उपमंडल के गांवों पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस विकट स्थिति में टीकाकरण के लाभों के बारे में उन्हें सूचित करने के लिए घर-घर जाकर ग्रामीणों से मिल रहे हैं.

पिछले कई दिनों से कोविड-19 महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दीक्षित परिहार डोर टू डोर पैंपलेट बाटकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. कोरोना टिके को लेकर ग्रामीणों में भय व अज्ञानता का माहौल है.
ग्रामीणों को लगता है कि कोरोना का टीका लगवाने से मौत या कोई अन्य जटिलता हो सकती है. टीकाकरण की सफलता के लिए इन निराधार मान्यताओं का उन्मूलन बहुत महत्वपूर्ण है. परिहार ने दावा किया है कि उनके प्रयासों का फल मिला है और कई ग्रामीणों ने जागरूकता के बाद अपना टीकाकरण करवा रहे हैं.
दिक्षित परिहार ने गांव डाबड़ी, खाबड़ा, खेतासर आदि गांवो में जाकर ग्रामीणों को वैक्सीन लगवाने के फायदों को लेकर जागरूक किया.
ये भी पढ़ें-अनलॉक टू की तैयारी में Rajasthan सरकार, जानें क्या मिलेगी छूट, कहां रोक रहेगी बरकरार
