News in Brief

चंद्रशेखर सोलंकी/रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बीती रात 1 व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है. मामला बीती रात का है शहर के ओसवाल नगर का है.

जानकारी के अनुसार घर के बाहर बैठने से मना करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था. कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि धारदार हथियार निकल गए है. इन सब में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें-भोपाल एयरपोर्ट पर हॉक्स कॉल करने वाला युवक गिरफ्तार, ATS की टीम ने ऐसे लगाया पता

मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. उनका कहना है कि इलाज में लापरवाही के कारण घायल को ऑक्सीजन नहीं दी गयी, जिससे उसकी मौत हो गई. हंगमा बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया, जिसके मृतक के घर वालों को शांत कराया गया. 

ये था मामला
पुलिस के मुताबिक शिवम, कन्हैया और गोलू नाम के लड़के अपने घर के बाहर बैठे थे. इसी दौरान वहां से आरोपी युवक धवल अपने अन्य साथियों के साथ गुजर रहा था.आरोपी धवल ने शिवम व इसके साथियों से घर के बाहर बैठने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया. थोड़ी देर में विवाद हाथापाई में बदल गया. कुछ देर बाद धवल ने अपने अन्य साथियों को कॉल कर बुला लिया. वहीं शिवम भी अपने पिता प्रदीप को ले आया. 

फिर दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा. इसी बीच धवल ने शिवम के पिता प्रदीप राठौड़ पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और भाग निकला.लहूलुहान घायल प्रदीप को उसका पुत्र व 1 अन्य पड़ोसी स्कूटर पर जिला अस्पताल ले गए. जहां कुछ देर बाद ही प्रदीप राठौड़ ने दम तोड़ दिया.

आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
आरोपी धवल को भी कुछ चोटें आई थी, जिसके इलाज के लिए वह भी जिला अस्पताल पहुंच गया. जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. वहीं पुलिस का कहना है कि विवाद शराब के पैसे मांगने को लेकर हुआ था. मुख्य आरोपी धवल पुलिस गिरफ्त में है.अब पुलिस आरोपी के अन्य साथियो कि तलाश में जुटी है. साथ ही मामले की तफ्तीश की जा रही है.

Watch LIVE TV-