News in Brief

इंदौर: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों ने पहले तो घर में रखे 50,000 हजार रुपये चुराए और घर में रह रही अकेली महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. जैसे ही घटना पुलिस के सामने आई पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपियों को चिन्हित करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी फरार है.

अपनों पे करम, गैरों पे सितम: उज्जैन में नेता जी ने कार्यकर्ताओं को लगवाई वैक्सीन, बाकी जनता भटक रही

दरअसल घटना इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की है. लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली अकेली महिला के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया और चोरी की नियत से उस घर में घुसे. इसके बाद वहां पर चोरों ने घर में रखे 50,000 से अधिक सामान पर हाथ साफ किया तो वहीं घर में अकेली महिला को निशाना बनाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को भी अंजाम दे दिया. 

रात 2 बजे की घटना
पीड़ित महिला ने एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी को बताया, ‘गुरुवार रात 2 बजे नींद खुली तो देखा कि 3 बदमाश मेरे पलंग के पास खड़े थे. उन्होंने चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए पैसों की मांग की, जिसके बाद मैंने उन्हें 50 हजार रुपए और दो मोबाइल दे दिए. इसके बाद भी तीनों ने दुष्कर्म किया. 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की सभी राज्यों के सचिवों के साथ बैठक 17 मई को, इन विषयों पर करेंगे चर्चा

दो नाबालिग को गिरफ्तार
इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर तीन आरोपियों को चिन्हित किया और पुलिस की कई टीमें इस पूरे मामले में आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के आधार पर विभिन्न तरह की जानकारी लगी और उन्हीं आधारों पर पुलिस ने दो नाबालिगों को इस पूरे मामले में गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक बालिग आरोपी इस पूरे मामले में फरार चल रहा है. 

WATCH LIVE TV