
चित्रकूट: धर्म नगरी चित्रकूट में बदमाशों का आतंक नहीं थम रहा है. यहां के कलेक्ट्रेट और पुलिस ऑफिस से दो किलोमीटर की दूरी पर देवांगनाघाटी में पंपापुर हनुमानगढ़ी आश्रम है, जहां पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात में धावा बोलकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और आश्रम दहशत फैला दिया.आश्रम के साधुओं द्वारा बदमाशों को ललकाराने पर वह भाग गए.
दो मोटरसाइकिल से आए थे बदमाश
बताया जा रहा है कि बदमाश दो मोटरसाइकिलों से आए थे. आश्रम में इसके पहले भी तीन बार साधुओं पर प्राणघातक हमले हो चुके हैं जिसमे पांच बदमाशों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था . हालांकि चुनाव के पहले तक आश्रम की सुरक्षा में पीएसी की एक कंपनी तैनात थी. लेकिन, उसके हटाये जाते ही फिर से बदमाशों ने ये दुस्साहस दिखाया है.
लखनऊ: पहले 25 लाख के जेवर और नकदी की हुई चोरी, फिर पत्नी से बहस, डिप्टी कमिश्नर ने खुद को मारी गोली
पूजा कर वापस लौट रहे थे संत
घटना के वक्त पंपापुर आश्रम में मौजूद साधु रामप्रसाद दास ने बताया कि जब वह हनुमानजी की मूर्ति की पूजा कर आश्रम में वापस आ रहे थे. उनके पीछे सन्त प्रेमदास आ रहे थे तो चार की संख्या में उन्हें लोग दिखाई दिए और फिर उन पर फायर कर दिया. जिसमें वह तुरंत अंदर कमरे चले गए.
इसके बाद ऊपर बने कोटतीर्थ आश्रम के संतों को फोन किया. जिन्होंने रोड पर खड़ी मोटरसाइकिलों की फोटो खिंच लिया और उसके बाद आश्रम में भी आए. लेकिन, तब तक बदमाश भाग चुके थे. सन्त रामप्रसाद दास ने एक स्थानीय बदमाश के हांथ होने का अंदेशा भी जताया है. साथ ही उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.
पहले भी हो चुके हैं संतों पर जानलेवा हमला
उन्होंने बताया कि पहले भी उनपर और महाराज जी पर जानलेवा हमला हो चुके है जिसके चलते महाराज जी ने जनवरी में आश्रम भी छोड़ दिया था. लेकिन, संतों द्वारा आक्रोश जाहिर करने और प्रदर्शन करने पर आश्रम में पीएसी तैनात कर दी गयी थी. इसके बाद महाराज प्रेमदास जी को दुबारा आश्रम में लाया गया था.
संत मादनदास ने घटना को लेकर असंतोष जाहिर किया है और सन्तों की सुरक्षा की प्रशासन से मांग की है. उन्होंने कहा जिस तरह से पंपापुर के आश्रम के संत प्रेमदास पर हमले हो रहे हैं. वह ठीक नहीं है. जिला प्रसाशन को संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा.
गर्लफ्रेंड की फरमाइशों को पूरा करने के लिए आशिक बन गया लुटेरा, ऐसे हुआ खुलासा
स्थाई पुलिस चौकी बनाये जाने की मांग
उन्होंने कहा इसके पहले भी यहां प्रेमदास महाराज के ऊपर हमले हो चुके हैं जिसके लिए सन्तों को प्रदर्शन भी करना पड़ा था. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पंपापुर आश्रम के सन्तों की सुरक्षा के लिए स्थाई पुलिस चौकी बनाये जाने की मांग की है.
क्या बोली पुलिस?
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र राय ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया कि बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के पंपापुर आश्रम में देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है. जिसकी एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस आश्रम में चार पांच माह पूर्व में भी सन्तों के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. सभी मुजरिम जेल से बाहर हैं. इसलिए इस एंगल से भी जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.
दूल्हे ने फोन कर किया शादी से इंकार, हाथ में मेंहदी लगाए SP ऑफिस पहुंची दुल्हन, जानें पूरा मामला
WATCH LIVE TV
