

रायपुरः Open School in Chhattisgarh: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा विभाग समेत कई राज्यों के शिक्षा विभागों ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया. साथ ही ऑफलाइन कक्षाओं की जगह ऑनलाइन क्लास लगाने को प्राथमिकता दी गई. वहीं अब छत्तीसगढ़ सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए वर्चुअल स्कूल शुरू करने का फैसला किया.
जल्द शुरू होंगे प्रवेश
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ वर्चुअल स्कूल की स्थापना की गई. इसका पोर्टल NIC (National Informatics Centre) द्वारा तैयार किया जा रहा है. कोरोना काल के कारण पिछले शैक्षणिक सत्र से ही स्कूलों को बंद किया गया, जिस कारण पढ़ाई पभावित हुई. अब उसी नुकसान से बचने के लिए सरकार ने ओपन स्कूल शुरू करने का फैसला किया.
यह भी पढ़ेंः- छत्तीसगढ़ में 31 मई तक लॉकडाउनः सभी जिलों के कलेक्टर जल्द जारी करेंगे गाइडलाइन, मिल सकती हैं ये छूट
इन कक्षाओं के छात्र ले सकेंगे प्रवेश
बताया गया है वर्चुअल स्कूल के तहत 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्रों को एडमिशन मिलेगा. इन स्कूलों में प्रवेश और पढ़ाई से लेकर परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से ही होगी. पोर्टल पर विषयानुसार लर्निंग वीडियोज, स्टडी मटेरियल, असाइनमेंट, क्विज उपलब्ध रहेंगे. इंटरनेट की मदद से ये सुविधाएं छात्रों के लिए कहीं से भी उपलब्ध रहेंगी.
सिलेबस होगा कम
बताया गया है कि वर्चुअल स्कूल में छात्र अपने चुने हुए मेंटर से सवाल पूछने के साथ ही डाउट क्लीयर कर सकेंगे. बताया गया है कि सिलेबस छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सिलेबस अनुसार होगा, जिसमें कोरोना के चलते 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी.
यह भी पढ़ेंः- कोरोना से बचाव के लिए इस बुजुर्ग ने 15 दिनों से पेड़ पर ही जमाया डेरा, वजह जानेंगे तो आप भी करेंगे तारीफ
WATCH LIVE TV

