
जन्मजय सिन्हा/महासमुंद: छत्तीसगढ़ का नाम अब जल्द ही अमेरिका में रोशन होने वाला है. महासमुंद जिले की बेटी डॉ. प्रज्ञा चंद्राकर का चयन हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के लिए हुआ है. प्रज्ञा वहां पर कोरोना और उसकी वैक्सीन पर काम करेंगी. इस उपलब्धि से उनके परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है. साथ ही महासमुंद में भी खुशी का माहौल है. इस उप्लब्धि से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत का नाम गौरवान्वित होगा.
महासमुन्द के क्लबपारा में रहने वाले चंद्राकर परिवार में दो बेटी और एक बेटा है, जिसमें प्रज्ञा सबसे बड़ी हैं. प्रज्ञा के पिता गजानंद चंद्राकर शिक्षक हैं और मां मंजू चंद्राकर गृहणी हैं. प्रज्ञा चंद्राकर बचपन से ही मेधावी छात्र रही हैं और वह हमेशा की क्लास में फर्स्ट आती रही हैं. स्कूल में उन्हें कई बार सम्मनित भी किया गया है.
ये भी पढ़ें-कलयुगी बेटे की करतूत, जरा सी बात पर मां-बाप को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
डॉक्टर प्रज्ञा चंद्राकर ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका हार्वर्ड में चयन हो जाएगा. उनका कहना है कि सफलता के लिए पैशन जरूरी होता है इसके लिए मैंने काफी मेहनत की है. उनका चयन पीएचडी के पब्लिकेशन के आधार पर हुआ है.
पैशन के वजह से हुआ हावर्ड में चयन
उनका कहना है कि, ” मुझे लगता है कि मेरा पैशन मुझे हॉर्वर्ड ले गया है.हार्वर्ड में मुझे बेहतर करना है. वहां की सुविधा को अच्छे से उपयोग कर अच्छी रिसर्च करना चाहती हूं. ताकि जब मैं भारत लौटू तो एक एमिनेंट साइंटिस्ट बन कर लौटूं. ”
ये भी पढ़ें-उज्जैन में टीका लगाने पहुंची टीम पर हमला, सहायक सचिव के पति गंभीर रूप से घायल
अपने मेंटर को किया धन्यवाद
बता दें कि वह वर्तमान में अल्बर्ट आइंस्टीन में कार्यरत हैं और टी. बी. बीमारी के टीका निर्माण में काम कर रही हैं. उनका कहना है कि जब वह चंडीगढ़ में पीएचडी कर रही थीं तब वहां उन्हें उनके मेंटर सुसानताकार ने कहा था कि गुड साइंस पर काम करना है. गुड साइंस क्या होता है उस समय उन्हें ये ठीक से नहीं समझ आ रहा था. साइंस क्या होता है यह उन्होंने अपने मेंटर से सीखा है.
माता-पिता का रहा सपोर्ट
डॉक्टर प्रज्ञा ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है, उन्हीं के विश्वास के कारण वह आज यहां तक पहुंची हैं. इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले श्रेय भगवान को देते हुए अपने मेंटर को भी धन्यवाद किया.
Watch LIVE TV-
