
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर एक बड़ी पंचायत बुलाई गई और छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया. भरी पंचायत में आरोपी को जूतो से जमकर पीटा गया. इसके बाद, आरोपी ने पीड़िता युवती के पैर छुए और माफी भी मांगी. पंचायत में किसी ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो रिकॉर्ड किया जो अब खूब वायरल हो रहा है.
AMU: DM ने कहा मौत के आंकड़ों को लेकर इंटरनेट पर फैलाई जा रही है अफवाह, स्थिति कंट्रोल में
4 मई का बताया जा रहा है वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में लोग वहां इकट्ठा हैं और एक युवक की जूतों से पिटाई हो रही है. इसके बाद वह युवक एक लड़की के पैर छूता दिखाई दे रहा है और माफी मांग रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 मई का है.
UP Roadways: कोविड से गई जिन कर्मियों की जान, उनके आश्रितों को मिलेगी 50 लाख की मदद
37 लोगों पर केस दर्ज
हालांकि, यह बात भी सामने आई कि पंचायत के बाद दोनों पक्षों में भी बवाल हो गया और पथराव भी हुआ. इसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए छेड़छाड़ के आरोपी समेत 37 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और 8 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. अब पुलिस की टीम इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है.
महिला को मृत घोषित करने पर डॉक्टर्स की चप्पलों से की पिटाई, अस्पताल में भी की तोड़-फोड़
80% लोगों ने नहीं लगाया था मास्क
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करते हुए पंचायत में सैकड़ों लोगों ने कानून को नजरअंदाज कर दिया. पंचायत के दौरान ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही भीड़ में नजर आए. ऐसे में लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
WATCH LIVE TV
