News in Brief

Jaipur: जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन को प्रदेश का पहला ईट राइट स्टेशन का दर्जा प्राप्त हुआ है. साथ ही एफएसएसएआई द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी है. खाद्य सुरक्षा नियमानुसार लगभग 6 माह से चरणबद्ध तरीके से जयपुर मेडिकल एफएसएसएआई, उत्तर पश्चिम रेलवे टीम और खाद्य सुरक्षा आयुक्त, राजस्थान इसके लिए प्रयासरत थे.

यह भी पढ़ें – लोकसभा में गूंजा भारतमाला परियोजना में निर्माण हो रही सड़कों की खराब गुणवत्ता का मामला

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि महाप्रबन्धक विजय शर्मा के दिशा-निर्देशों से प्रथम चरण में उत्तर पश्चिम रेलवे पर खानपान के मानक गुणवत्ता हेतु जयपुर स्टेशन को चयन कर जयपुर जंक्शन के सभी एफबीओ को सूचीबद्ध किया गया. वहीं सभी के पास एफएसएसएआई खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई. 

प्री ऑडिट चेक लिस्ट के अनुसार कमियों को दूर किया गया और सभी सुपरवाईजर्स और फूड हेंडलर्स को हाईजीन, स्वच्छता, न्यूट्रीशन फूड वैल्यू, टेम्परेचर मेंटेनेंस, हेल्दी और सीजनल फूड की उपलब्धता के साथ, किचन में प्रयोग किए गए खाद्य तेल के बायो डीजल बनाने हेतु निस्तारण आदि प्रयोग शुरू किए गए.

2 वर्षों के लिए राइट स्टेशन का दर्जा 
प्री-ऑडिट और फाइनल ऑडिट के उपरांत जयपुर स्टेशन को ईट राइट स्टेशन का दर्जा 2 वर्षों के लिए प्रदान किया गया है, इसके लिए प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. पी. के. सामंतराय, संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त उ. प. रेलवे डॉ. के. सत्यबाबू, और डेजिग्नेटेड ऑफिसर (खाद्य सुरक्षा) उ. प. रे. डॉ. लक्ष्मी मीना, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर तरुण सैनी, मु.स्वास्थ्य निरीक्षक प्रधान कार्यालय प्रदीप कुमार और जयपुर स्टेशन के सभी 63 फूड लाईसेन्सधारियों के द्वारा यह प्रमाण पत्र के लिए सफल प्रयास किए गए है.

Reporter: Damodar Raigar

जयपुर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अन्य बड़ी खबरें

नींद में होने का नाटक करती रही पत्नी, प्रेमी आया और पति पर हुआ चाकू से ताबड़तोड़ वार

टीचर ने किया डिमोटिवेट, तो स्टूडेंट ने ट्वीट कर दिया धमाकेदार जवाब, टीचर की बोलती बंद

शिव मंदिर के तालाब में अठखेलियां करते नजर आए नाग-नागिन, वीडियो हुआ वायरल