News in Brief

Ind vs Pak T20WC: भारत और पाकिस्तान के बीच कल जबरदस्त भिड़ंत होनी है. हफ्ते भर पहले दोनों टीमों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद नहीं थी फिर पीसीबी चीफ ने मैच होने की पुष्टि की. श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 7 बजे से मुकाबले की शुरुआत होगी. भारत और पाक दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में 2-2 मैच जीत चुकी हैं लेकिन, रन रेट के लिहाज से टीम इंडिया नंबर 1 पर है. ऐसे में आज के मुकाबले में यह नंबर 1 कुर्सी की तस्वीर भी साफ हो जाएगी. बहरहाल, आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी टक्कर के बारे में जो कि काफी दिलचस्प है. दरअसल, ये टक्कर किसी और के बीच नहीं बल्कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साहिबजादा फरहान के बीच है. आंकड़े देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. फरहान ने एशिया कप के दौरान बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था और वह बुमराह के खिलाफ ऐसा करने वाले इकलौते पाक खिलाड़ी हैं. आपको क्या लगता है इस बार बुमराह बदला ले पाएंगे या फिर फरहान भारी पड़ेंगे?

पाक क्रिकेट के इकलौते खिलाड़ी

गौरतलब है कि एशिया कप के दौरान जब साहिबजादा फरहान बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उन्होंने बुमराह के खिलाफ 3 छक्के जड़े. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन पूरे पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहास में फरहान के अलावा आजतक किसी भी खिलाड़ी ने बुमराह के खिलाफ छक्का नहीं लग पाया है.  पाकिस्तानी क्रिकेट के लिए यह अपने आप में किसी बड़े कीर्तिमान से कम नहीं है. साथ बता दें कि फरहान ने भारत के खिलाफ 3 पारियों में 150 के स्ट्राइक रेट से 6 चौके और 3 छक्के लगाए हैं. जिसमें तीनों सिक्सेस उन्होंने बुमराह के खिलाफ ही जड़े हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फरहान

साहिबजादा फरहान ने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक खेले 2 मैचों की 2 पारियों में 166.89 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 120 रन ठोके हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 73 रनों का रहा है. साथ ही 2 मैचों में उनका बल्लेबाजी औसत 60.90 का रहा है. वह टूर्नामेंट में पांचवें टॉप स्कोरर हैं. साथ ही फरहान इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में हैं. ऐसे में उनके पास भारत जैसे चिर प्रतिद्वंद्वी के सामने शानदार प्रदर्शन कर दुनिया के सामने खुद को साबित करने का जबरदस्त मौका होगा.

फरहान बनाम बुमराह

भारत और पाक के बीच इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले इन दोनों खिलाड़ियों पर खास नजर होंगी. बुमराह भारत के स्टार तेज गेंदबाज हैं. क्या फरहान को उन्हें छक्के लगाना महज एक इत्तेफाक था या फिर उनके अंदर सच में बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ ऐसी हिट लगाने कि काबिलियत है. कल सब कुछ सबके सामने हो जाएगा और साफ हो जाएगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा दोनों में किसका पलड़ा भारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें: घुटनों पर आया PAK, पहले बहिष्कार अब हाथ मिलाने को बेताब, महाभिड़ंत से पहले सलमान अली ने क्या कहा?